Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 3:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    झारखंड

    झारखंड में हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में साहिबगंज जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर समेत अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी आज चल रही है।

    बताया गया है कि पंकज मिश्रा के करीबी कहे जाने वाले मिर्जाचौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के ठिकानों पर ईडी ने दबीश दी है। इसके अलावा बरहरवा में भी दो व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की सूचना है। ईडी की इस कार्रवाई से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इस दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल के सीआरपीएफ टीम की मदद ली जा रही है।

    इससे पहले इस वर्ष 4 जून को ईडी ने पंकज मिश्रा के खिलाफ टेंडर विवाद में दर्ज केस को टेकओवर किया था। यह मामला साहिबगंज के बड़हरवा में जून 2020 के टेंडर विवाद में दर्ज किया था, जिसमें सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य को आरोपी बनाया गया था। इसकी जांच कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम तक पहुंचने की भी संभावना है,क्योंकि दर्ज केस में पंकज मिश्रा और अन्य अंकित है। हालांकि सीधे तौर पर आलमगीर आलम का नाम दर्ज नहीं है। यह केस शंभू नंदन कुमार उर्फ शंभू भगत ने दर्ज कराया था, जिसमें टेंडर विवाद के एक मामले में बड़हरवा थाना क्षेत्र में मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा के इशारे पर मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन दोनों ही आरोपियों को साहिबगंज पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया था। शंभू भगत ने इस मामले में ईडी के समक्ष भी शिकायत की थी।

    दूसरी तरफ आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद भी कई जिला खनन पदाधिकारियों से हुई पूछताछ में भी पंकज मिश्रा का नाम सामने आया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरैफ के जवान का शव सड़क किनारे मिला, सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा में 30 योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन, बोले -जिले के सभी प्रखंड में खोला जाएगा एकलव्य विद्यालय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : कांके में युवती पर फेंका तेजाब, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी मस्त, खतियान धारी पस्त… मोटी रकम की खातिर फट रहा जमीन का खतियान

    July 26, 2025
    चाईबासा

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025
    Latest Posts

    एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    July 26, 2025

    खाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, जांच के लिए टीम बनी

    July 26, 2025

    बिहार में होम गार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान महिला के साथ सामूहिक बलात्कार…

    July 26, 2025

    BREAKING : कांके में युवती पर फेंका तेजाब, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025

    मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड की मजबूत पकड़, जो रूट का ऐतिहासिक शतक

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.