Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 10:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»लालू यादव की हालत नाजुक, बॉडी में मूवमेंट बंद, राबड़ी ने की अपील-दुआ कीजिए
    बिहार

    लालू यादव की हालत नाजुक, बॉडी में मूवमेंट बंद, राबड़ी ने की अपील-दुआ कीजिए

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : राष्ट्रीय जनता दल(राजद) सुप्रीमो लालू यादव की हालत काफी नाजुक है। उन्हें देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। इससे पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार रात उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। दरअसल, दो दिन पहले लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हुआ है। वह पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में चोट के कारण उनकी हालत और खराब हो गई।

    लालू यादव के दिल्ली पहुंचने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, सीढ़ी से गिरने के कारण उनके शरीर में तीन जगह पर फैक्चर हुआ है, इससे उनका शरीर पूरी तरह से लॉक हो चुका है और उनके शरीर में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। तेजस्वी ने बताया, एम्स में उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों की टीम आगे के इलाज के बारे में तय करेगी।

    यादव परिवार के सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है। इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं उनका क्रेटनिन भी चार से छह पहुंच गया है। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की भी बात चल रही है। तेजस्वी यादव ने बताया, एक बार राजद प्रमुख की तबीयत ठीक हो जाए, उसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों से बात की जाएगी।

    इस बीच लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने लालू यादव के चाहने वालों से कहा कि वे लोग परेशान न हों, चिंता की कोई बात नहीं है। राजद अध्यक्ष ठीक हो रहे हैं। आप सभी उनके लिए दुआ कीजिए कि वे जल्द ही हम सभी के बीच हों।

    #Online news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेन में चना बेचकर घर लौट रहे युवक की हत्या, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article झारखंड रूर्बन मिशन के डेल्टा रैंकिंग में पहले स्थान पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025
    बिहार

    प्रेम में पागल देवर-भाभी ने रची खौफनाक साजिश, बड़े भाई के साथ कर दिया कांड

    May 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    लालू यादव की बेटी रोहिणी ने मां राबड़ी देवी के लिए लिखा खास संदेश

    May 11, 2025
    Latest Posts

    राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    May 11, 2025

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025

    स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा यहां होगी स्थापित, CM ने किया भूमिपूजन

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.