Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मेन रोड में हुई हिंसा की CID जांच शुरू, 22 नामजद समेत आठ से दस हजार अज्ञात हैं आरोपी
    झारखंड

    मेन रोड में हुई हिंसा की CID जांच शुरू, 22 नामजद समेत आठ से दस हजार अज्ञात हैं आरोपी

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2022Updated:July 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मेन रोड में 10 जून को हुई हिंसा की जांच शुरू कर दी गई है. केस के अनुसंधान का जिम्मा डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा को दी गई है जबकि सीआईडी के रांची क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद को सहायक अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है.

    CID जांच के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश पर 22 जून को आदेश जारी किया गया था. डेली मार्केट थाना में दर्ज केस में 22 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं आठ से दस हजार अज्ञात लोगों को भी दंगा, सरकारी कामकाज में बाधा, हिंसा करने के संगत धाराओं में आरोपी बनाया गया था.

    जिन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, उसमे मोहम्मद सरफराज, कैफी, नदीम अंसारी, शहबाज, मो तबारक, मो साहिल, मो मोद्दसीर, मो सुफियान, शबीर अंसारी, मोहम्मद उसमान, तबारक, मोहम्मद अफसर, सद्दाम हुसैन, सदाब आलम, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सदाम, जमाल गद्दी, माजिद आलम, खालिद उमर, नकीब उर्फ मिंटू, मुन्ना गद्दी, सद्दाम गद्दी को नामजद आरोपी बनाया गया था.

    10 जून की हिंसा को लेकर दर्ज केस में बताया गया है कि नजायज मजमा लगाकर भीड़ ने पथराव किया, फायरिंग की. रोकने पर पुलिस बलों के हथियार लूटने की कोशिश की गई.

    मौके पर पुलिस ने भीड़ को समझाने का कोशिश की, इसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से भीड़ को हटने को कहा गया. लेकिन भीड़ नहीं मानी. इसके बाद पांच राउंड आसू गैस छोड़ा गया.

    भीड़ के नहीं मानने पर हवाई फायरिंग का जिक्र प्रशासन के द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में है. अब सीआईडी पूरे मामले की स्वतंत्र जांच करेगी.

    अब तक की जांच में यह बात साबित हो चुकी है कि रांची के डोरंडा, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट,सुखदेवनगर ,कोतवाली और लोअर बाजार थाना क्षेत्रों में भाजपा नेत्री के बयान के बाद से ही रांची को हिंसा के आग में झोंकने की तैयारियां शुरू कर दी गई थी.

    रांची के बाहर से आकर लोगों ने भाजपा नेत्री के द्वारा दिए गए बयान को सुना सुना कर युवाओं को धर्म के नाम पर जमकर बरगलाया. उन्हें इस बात के लिए तैयार किया गया कि वह 10 जून को रांची में कुछ ऐसा करेंगे जिससे हर जगह दहशत फैल जाए. इसके लिए इंस्टाग्राम फेसबुक और व्हाट्सएप पर अलग-अलग ग्रुप बनाए गए जिसके माध्यम से रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को जोड़ा गया और उन्हें किसी बड़े धार्मिक स्थल पर हमला करने की साजिश का हिस्सा बनाया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article पलामू : क्रशर प्लांट को अपराधियों ने आग लगाकर जलाने की कोशिश की

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025
    झारखंड

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025
    Latest Posts

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों को लेकर रांची DC ने आदिकारियों को दिए निर्देश

    July 5, 2025

    गुमला पुलिस ने 1.30 लाख का जाली नोट पकड़ा, छत्तीसगढ़ के तीन कारोबारी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.