Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 11:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : सफेद रंग इरटिगा वाहन से 4.25 लाख नकद व 36 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू : सफेद रंग इरटिगा वाहन से 4.25 लाख नकद व 36 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: छतरपुर थाना पुलिस ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित मसिहानी पुनर्वास से एक सफेद रंग इरटिगा वाहन(जेएच01एजेड0366) से 4.25 लाख नगद समेत 750 मिली का 36 पेटी एवं खुला 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने वाहन, अवैध अंग्रेजी, शराब, नगद व चार मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। साथ ही मौके से गिरफ्तार राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी दिनेश कचोलिया(44) पिता मदन लाल कचोलिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पुलिस को दो जुलाई की शाम के लगभग सवा आठ बजे गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन संदेहास्पद स्थित में खड़ा है। वरीय पदाधिकारियों को सूचना के बाद उनके निर्देशन में छापामारी के दौरान वाहन खडा पाया गया। पुलिस जब तक वाहन के सामने पहुंचती वाहन के अंदर से एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर उसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछने के बाद उसने अपना नाम दिनेश कचोलिया पिता-मदन लाल कचोलिया, प्लाट नं० 119 बाल मंदिर कालोनी, सवाई माधोपुर, राजस्थान का रहनेवाला बताया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन को सर्च करने पर कुल 36 पेटी एवं खुला 49 बोतल 750 मिली का अवैध अंग्रेजी शराब, एक काले रंग के बैग में 4.25 लाख रूपया तथा 4 मोबाईल फोन पाया गया। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित कागजात मांगे जाने के बाद कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन समेत उस लदे शराब एवं रूपया को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भादवि की धारा 414, 420, 272, 273, 34 एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त दिनेश कचोलिया, राजस्थान के गंगानगर निवासी बेदप्रकाश उर्फ बेद चौहान(30), हनुमानगढ़ निवासी संदीप सिंह(25) पिता योगेन्द्र सिंह, बीकानेर निवासी आनन्द कुमार पिता मोहन लाल व राहुल मुनधरा पिता किशनलाल मुनधरा के विरूद्ध छत्तरपुर थाना कांड सं0 135/2022 दर्ज किया गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि नरेन्द्र कुमार व प्रियरंजन कुमार, पुलिस जवान राजू पासवान, अख्तर अंसारी, उमर हुसैन, राकेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार व विपुल कुमार शामिल थे।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleद्रौपदी मुर्मू ने विधायकों और सांसदों के साथ बैठक में कहा, मेरी रगो में झारखंड का खून
    Next Article कन्हैया सिंह हत्याकांड मामले में डीआईजी सख्त, बोले- 24 घंटे में करें खुलासा

    Related Posts

    क्राइम

    राजद विधायक के ड्राइवर की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    September 12, 2025
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    September 12, 2025
    झारखंड

    स्कूटी और स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौ’त, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

    September 12, 2025
    Latest Posts

    Gmail ने लॉन्च किया नया Purchases टैब, शॉपिंग ट्रैकिंग बनी आसान

    September 12, 2025

    राजद विधायक के ड्राइवर की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    September 12, 2025

    BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कल, 4.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

    September 12, 2025

    बिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी

    September 12, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.