Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के गांव में पेड़ के नीचे बैठनेवाले वैद्य से घुटनों का इलाज करवा रहे हैं क्रिकेट स्टार धोनी
    झारखंड

    रांची के गांव में पेड़ के नीचे बैठनेवाले वैद्य से घुटनों का इलाज करवा रहे हैं क्रिकेट स्टार धोनी

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों घुटनों के दर्द से परेशान हैं और इसका इलाज वह रांची के एक सुदूर गांव में पेड़ के नीचे बैठकर मरीजों को देखनेवाले वैद्य से करवा रहे हैं।

    जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तौर पर इलाज करने वाले वैद्य बंधन सिंह खरवार का कहना है कि वह प्रत्येक मरीज की तरह धोनी से भी दवा की एक खुराक के लिए 40 रुपये चार्ज करते हैं।

    वैद्य बंधन सिंह खरवार रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर लापुंग थाना क्षेत्र के कातिंगकेला में पिछले 28 वर्षों से पेड़ के नीचे तिरपाल का टेंट लगाकर कई तरह की बीमारियों का इलाज करते हैं।

    उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से हर चार दिन के अंतराल पर धोनी आकर दवा की खुराक लेने पहुंचते हैं। दरअसल वैद्य जी हड्डियों की बीमारी के इलाज के लिए जो दवा तैयार करते हैं, उसे मरीजों के लिए घर ले जाने की सुविधा नहीं है।

    धोनी के पहले उनके माता-पिता ने इस वैद्य से इलाज कराया था। उन्हें राहत मिली तो धोनी भी वहां पहुंचे। वैद्य बंधन सिंह खेरवार ने कहा कि वह शुरू में न तो धोनी के माता-पिता को पहचानते थे और न ही पहली बार में धोनी को पहचान पाये। उन्होंने भी अपने बारे में कुछ नहीं बताया। जब आस-पास के युवाओं ने उनके साथ फोटो के लिए भीड़ लगायी तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।

    वैद्य के अनुसार, धोनी बिना किसी तामझाम के सामान्य मरीज की तरह आते हैं। उनमें बड़ा आदमी होने का कोई गुरुर नहीं है। हालांकि अब हर चार दिन पर धोनी के यहां पहुंचने की खबर से उनके फैन्स की काफी भीड़ जुटने लगी है। इसलिए अब वह गांव पहुंचकर गाड़ी में ही बैठते हैं, जहां उन्हें दवा की खुराक दी जाती है। पिछले एक महीने के दौरान गांव के कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBig Breaking : एकनाथ शिंदे ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम
    Next Article देवघर : पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल, 29 सिम कार्ड और तीन मोटरसाइकिल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.