Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर त्रिकुट पर्वत रोप-वे हादसा : 70 दिनों बाद जांच के लिए पहुंची उच्चस्तरीय समिति
    झारखंड

    देवघर त्रिकुट पर्वत रोप-वे हादसा : 70 दिनों बाद जांच के लिए पहुंची उच्चस्तरीय समिति

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। देवघर में त्रिकुट पर्वत पर दस अप्रैल को हुए रोप-वे हादसे के 70 दिनों के बाद जांच के लिए राज्य सरकारी की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची। समिति का नेतृत्व वित्त सचिव अजय कुमार सिंह कर रहे थे।

    पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल, पर्यटन निदेशक राहुल कुमार सिन्हा के अलावे डायरेक्टर ऑफ माइंस एंड सेफ्टी रत्नाकर शुंकी और एनसी श्रीवास्तव (एडवाइजर, रोप-वे नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड) भी टीम में शामिल रहे।

    10 अप्रैल को रामनवमी के दिन हुए हादसे के बाद 19 अप्रैल को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी को दो महीने में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। टीम ने अपनी जांच के दौरान रोप-वे संचालन के पूरे रूट को देखा। त्रिकुट पहाड़ पर भी टीम गई।

    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच टीम ने हादसे में फंसे लोगों से बातचीत की। साथ ही कर्मचारियों, रोप-वे संचालित करने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के भी बयान लिये। घटनास्थल पर वीडियोग्राफी कराई गयी। कमेटी डीसी और एसपी से भी बात करेगी। हादसा किन वजहों से हुआ, कमेटी यह भी बताएगी। रोप-वे के संचालन में बरती गयी लापरवाही, भविष्य के लिये रोप वे का सुरक्षित संचालन के मुद्दे पर भी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

    देवघर में अगले कुछ दिनों बाद श्रावणी मेला शुरू होना है। अब तक रोप-वे हादसे की जांच का काम पूरा नहीं होने से मेले के दौरान इसके संचालन की उम्मीद नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को हुई रोप-वे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 46 टूरिस्टों को सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से 44 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाया गया था। घटना के बाद मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख और इसका संचालन करने वाले दामोदर रोप वे इंफ्रा ने 25-25 लाख का मुआवजा दिया था। घटना के चार दिन बाद प्रशासन के निर्देश पर रोप वे संचालन एरिया को सील कर दिया गया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों के आवास पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article कोडरमा : महिला से 42 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का कर्मचारी बन ठगों ने किया था फोन

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.