Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा : जेवर खरीदने के बहाने महिला ने उड़ाए सोने के जेवरात, प्रत्थमिकी दर्ज
    झारखंड

    लोहरदगा : जेवर खरीदने के बहाने महिला ने उड़ाए सोने के जेवरात, प्रत्थमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : सोनी अलंकार नाम सर्राफ प्रतिष्ठान से एक महिला ने सोने के कई जेवरात बड़ी चालाकी से उड़ा लिए। घटना के कई दिन बाद सर्राफा व्यवसायी को दुकान के जेवरात गायब होने की जानकारी हुई।

    इसके बारे में उस महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    कहा जा रहा है कि पुलिस को महिला के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं। हालांकि पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

    कहा जा रहा है कि विगत 17 जून 2022 को एक महिला सोनी अलंकार नामक प्रतिष्ठान में पहुंचती है। उस महिला ने अपने घर का पता राजा बंगला बताया।

    उसने कहा कि उसके घर में शादी है। उसके लिए उसे जेवरात पसंद करनी है।

    महिला ने दुकानदार से जेवरात देखने के दौरान बड़ी चालाकी से एक पीस सोने की नथिया, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की अंगूठी और एक भगवान का लॉकेट चोरी कर लिया।

    इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद महिला अपना दूसरा मोबाइल घर से लाने की बात कह कर चली गई।

    दो-तीन दिन बाद दूसरे ग्राहक को सोने के जेवरात दिखाने के लिए जेवरात को निकाला गया। मिलान करने पर उसमें कई जेवरात गायब पाए गए।

    इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

    महिला की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि यह महिला शहर के अलग-अलग सर्राफा दुकानों में घूम कर इसी प्रकार से सर्राफा व्यवसायियों को चूना लगाने का प्रयास कर रही है।

    पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसगी बहन ने तंत्र साधना के चक्कर में ली अपनी बहन की बलि, पहले जीभ काटी, फिर प्राइवेट पार्ट से खींच ली अंतड़ी
    Next Article हार के बाद BJP प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- मशीन से हुई है छेड़छाड़

    Related Posts

    जमशेदपुर

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025
    झारखंड

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक आ’ग लगी

    June 20, 2025
    झारखंड

    पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को पुस्तक भेंट की

    June 20, 2025
    Latest Posts

    बैंक जा रहे कर्मचारी से 6.82 लाख कैश लूटा, पुलिस कर रही जांच

    June 20, 2025

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक आ’ग लगी

    June 20, 2025

    पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को पुस्तक भेंट की

    June 20, 2025

    DC ने वेयरहाउस का लिया जायजा, कहा – सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं चलेगी

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.