Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 8:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मांडर विधानसभा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना 26 को, 21 टेबल में होगी काउंटिंग
    झारखंड

    मांडर विधानसभा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना 26 को, 21 टेबल में होगी काउंटिंग

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मांडर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव का परिणाम रविवार को आयेगा। पंडरा स्थित हॉल में मतों की गिनती होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन हॉल में सात टेबल लगाए हैं। कुल 21 टेबल में काउंटिंग होगी। विजय जुलूस पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं है। सिर्फ कोविड गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

    इस बारे डीसी छवि रंजन ने बताया कि मतगणना परिसर में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। थ्री-टियर में सुरक्षा व्यवस्था की गयी है ताकि परिणाम जानने के बाद समर्थकों की भीड़ पर काबू पाया जा सके। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी। डीसी ने बताया कि पूरे पंडरा परिसर में धारा-144 लगाने पर विचार किया जा रहा है ताकि भीड़ न लग सके। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जायेगा।

    उल्लेखनीय है कि 23 जून को 433 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ है, जिसमें 141 मतदान केंद्रों को अत्यधिक संवेदनशील, 218 को संवेदनशील और 55 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। उपचुनाव में 3.54 लाख से ज्यादा मतदाता थे इनमें 1.75 लाख महिलाएं शामिल हैं। कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

    इनके किस्मत का होगा फैसला

    गंगोत्री कुजूर-भाजपा
    शिल्पी नेहा तिर्की- इंडियन नेशनल कांग्रेस
    सुभाष मुंडा- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
    दिनेश उरांव- नवोदय जनतांत्रिक पार्टी
    रेखा कुमारी- शिवसेना
    शिवचरण लोहरा- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया रेड स्टार
    अगनी तिर्की- प्रतीक चिन्ह रोड रोलर
    अशोक उरांव-प्रतीक चिन्ह फुटबॉल
    आनन्द पॉल तिर्की- प्रतीक चिन्ह गन्ना किसान
    जोहन तिर्की- प्रतीक चिन्ह गैस सिलेण्डर
    देव कुमार धान- प्रतीक चिन्ह ऑटो रिक्शा
    निरोज उरांव- प्रतीक चिन्ह बैटरी टोर्च
    मार्शल बारला- प्रतीक चिन्ह एयर कंडीशनर
    सुशील उरांव- प्रतीक चिन्ह कैंची

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के मुद्दे पर झामुमो की बैठक बेनतीजा
    Next Article पूजा सिंघल प्रकरण : अभिषेक झा से ईडी कर रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025
    झारखंड

    रांची के खरसीदाग क्षेत्र में गोवंशीय मांस तस्करी का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025
    Latest Posts

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025

    रांची के खरसीदाग क्षेत्र में गोवंशीय मांस तस्करी का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार…

    September 12, 2025

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    विधायक सरयू राय की पहल से मानगो में पेयजल संकट का समाधान, नई मोटर और पैनल बोर्ड जल्द होंगे चालू…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.