Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 12:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड हाईकोर्ट रथ यात्रा मेला मामले में सरकार के जवाब से संतुष्ट, मामले को किया निष्पादित
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट रथ यात्रा मेला मामले में सरकार के जवाब से संतुष्ट, मामले को किया निष्पादित

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के तर्ज पर झारखंड की राजधानी रांची में सैकड़ों सालों से आयोजित हो रही रथ मेला का आयोजन पहले की तरह करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार के जवाब पर अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए याचिका को निष्पादित कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई।

    सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से अदालत को जानकारी दी गई है कि रथ मेला के आयोजन को लेकर सरकार ने आदेश जारी किया है। मेला का आयोजन पहले की भांति ही की जाएगी। सरकार के जवाब पर प्रार्थी के अधिवक्ता ने भी अपनी सहमति जाहिर की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका को निष्पादित कर दिया है।

    दरअसल, झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने एक याचिका दायर की थी, जिसके माध्यम से उन्होंने अदालत से यह मांग की है कि रथ मेला आयोजन पहले की तरह करने का निर्देश दिया जाए और साथ ही उन्होंने मेला को लेकर रांची डीसी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को रद्द करने की मांग की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि अन्य सभी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे स्ट्रैंथ के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। सभा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, तो रथ मेला के आयोजन पर पाबंदी और लगाने का क्या औचित्य है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के सबसे मुख्य मेलों में एक जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा पर जब कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, तो रांची के रथ यात्रा पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची हिंसा मामले में आरोपित का खुलासा, बाहर से आये थे लोग, व्हाट्सएप मैसेज के बाद इक्ट्ठा हुए थे, पुलिस को टारगेट कर किया गया था पत्थरबाजी
    Next Article पलामू : हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

    Related Posts

    गिरिडीह

    छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर…

    October 28, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में छठ महापर्व का समापन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

    October 28, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 3 शिक्षक निलंबित

    October 28, 2025

    छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर…

    October 28, 2025

    बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा एक्शन, 27 नेता पार्टी से निष्कासित

    October 28, 2025

    शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

    October 28, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.