Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची हिंसा में मारा गया मुदस्सिर दसवीं बोर्ड में प्रथम श्रेणी से पास
    झारखंड

    रांची हिंसा में मारा गया मुदस्सिर दसवीं बोर्ड में प्रथम श्रेणी से पास

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. रांची में 10 जून को हुई हिंसा में मारे गए मुदस्सिर आलम (15) को 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 386 अंक मिले हैं. लेकिन प्रथम श्रेणी में आया उसका यह नतीजा अब किसी काम का नहीं रह गया. बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ रांची में भड़की हिंसा में 20 वर्षीय साहिल और 15 वर्षीय मुदस्सिर आलम की गोली लगने से मौत हो गई थी.

    मुदस्सिर आलम ने जैक बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा लिखी थी. उसके देहांत के 10 दिन बाद 21 जून को जैक ने बोर्ड के नतीजे जारी किए. 10वीं में मुदस्सिर आलम को फर्स्ट डिवीजन का अंक आया है.

    मुदस्सिर को टोटल मार्क्स 386 मिले हैं. जैक के जारी 10वीं के नतीजे में मुदस्सिर को इंग्लिश में 71, हिंदी में 64, उर्दू में 70, साइंस में 60, सोशल साइंस में 68 और मैथ में 53 अंक मिले हैं. मुदस्सिर आज अपना रिजल्ट देखने के लिए जिंदा नहीं है, लेकिन उसके रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया है.

    इस नतीजे के बाद यह सवाल सिर उठाने लगा है कि आखिर पढ़ने-लिखने वाला यह बच्चा उस भीड़ का हिस्सा कैसे बन गया, जो हिंसा में तब्दील हो गई थी. मुदस्सिर पुनदाग स्थित लिटिल एंजेल स्कूल से पढ़ाई कर रहा था और यहीं से उसने मैट्रिक की परीक्षा लिखी थी.

    पिता परवेज आलम और मां निखत परवीन का रो-रो कर बुरा हाल है. परवेज आलम ठेला में फल बेचकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं और इसी कमाई से अपने बेटे को पढ़ा-लिखा रहे थे. मां बाप भी यह बात नहीं समझ पा रहे हैं कि उसका इकलौता बेटा आखिर उस भीड़ में कैसे शामिल हो गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBig Breaking: ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद
    Next Article रांची की खुशी कुमारी जिला टॉपर, 97.06% नंबर प्राप्त हुए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.