Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 4:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर 5 से 7 फीट नीचे जाकर पलटा, एक मज़दूर की मौत
    झारखंड

    अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर 5 से 7 फीट नीचे जाकर पलटा, एक मज़दूर की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिद्दी: जुताई करने जाने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में बैठा मजदूर ट्रैक्टर में दब गया। जबकि ट्रैक्टर चालक कूदकर फरार हो गया। मजदूर के ट्रैक्टर से दबने की सूचना मिलते ही जहां गांव में अफरा-तफरी मच गई।

    वहीं डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो व ग्रामीण महेश ठाकुर की पहल पर अपनी जमीन पर जेसीबी चलवा रहे मनोज राम जेसीबी से काम रोक घटना स्थल पर जेसीबी के माध्यम से दबे मजदूर को निकाला।

    परंतु जबतक दबे मजदूर को निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    बाद में दबे मजदूर की पहचान डाड़ी गांव के ढठवाटांड़ टोला निवासी देव कुमार महतो के पुत्र संदीप कुमार महतो (19) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही जहां गिद्दी थाना के अनि रंजीत लिंडा घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ली।

    वहीं कनकी पंसस गणेश महतो, कनकी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद महतो, राजेश्वर महतो, आरती देवी समेत दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पहुंच गए। जबकि संदीप पटेल की मौत होने की सूचना मिलते ही संदीप की मां सुशीला देवी बदहवास खाली पैर ही बारी की तरफ दौड़ पड़ी।

    संदीप के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण संदीप के मौत से सदमे में हैं। विगत तीन से चार साल में अपने दो पुत्रों को खो देने से मां सुशीला देवी बदहवास थी।

    वहीं पिता देवकुमार महतो को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि आज से तीन से चार साल पूर्व देवकुमार महतो के छोटे पुत्र कुलदीप की मौत भी करंट लगने से हो गई थी।

    अभी कुलदीप की मौत से परिजन उबर ही रहे थे, कि कुलदीप के बड़े भाई की मौत ट्रैक्टर से दब गई।

    देवकुमार महतो के तीन पुत्रों में से अब मंझला पुत्र चंद्रदीप ही बचा है। संदीप आज सुबह हसंते-खेलते घर से निकला था। मां संदीप का घर पर इंतजार कर रही थी।

    परंतु मां को क्या पता था, कि उसका लाडला अब कभी घर नहीं लौटेगा। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप की मौत उसके घर से महज 400 मीटर की दूरी पर हो गई है। ग्रामीणों को सहज अब विश्वास नहीं हो रहा है कि संदीप अब उनके बीच नहीं है।

    चढ़ान पर अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर 5 से 7 फीट नीचे जाकर पलट गया
    संदीप का शव देख उसकी मां उससे लिपटकर रोने लगी। संदीप के बड़े पापा विष्णु महतो, पिता देवकुमार महतो व संदीप से छोटा भाई चंद्रदीप महतो का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

    गिद्दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। बताते हैं कि चालक बाड़ी के बीच से एक ग्रामीण की बाड़ी में ट्रैक्टर से जुताई करने जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे हल भी लगा हुआ था। चालक बाड़ी जाने के लिए चढ़ान पर चढ़ रहा था। इतने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और 5 से 7 फीट नीचे जमीन में जाकर पलट गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : भारत बंद बेअसर, रैफ, झारखण्ड जगुआर के 3000 से अधिक जवान हैं तैनात
    Next Article ACB की विशेष न्यायालय ने विवाह निबंधन कार्यालय के सहायक को घूस लेने के आरोप में दी डेढ़ साल की सजा

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025
    चाईबासा

    HIV पॉजिटिव ब्लड बच्चों को चढ़ाने के मामले की जांच शुरू, उच्च स्तरीय समिति कर रही तफ्तीश

    October 29, 2025
    Latest Posts

    उत्तर बस्तर में 21 माओवादी आत्मसमर्पण, 18 हथियार किए पुलिस के हवाले

    October 29, 2025

    मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का हमला, बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से चलाती है

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025

    HIV पॉजिटिव ब्लड बच्चों को चढ़ाने के मामले की जांच शुरू, उच्च स्तरीय समिति कर रही तफ्तीश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.