Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात अपराधी अमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या
    झारखंड

    देवघर : कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात अपराधी अमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित सिंह की फाइल फोटो।
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात अपराधी अमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिला सिविल कोर्ट में उसके ऊपर तीन गोलियां दागी गईं।

    उसने वहीं दम तोड़ दिया। वह बिहटा में सिनेमा हॉल के मालिक की हत्या मामले में बेऊर जेल में बंद था। यही नहीं पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या में भी अमित सिंह का नाम सामने आ रहा था।

    पुलिस के अनुसार, एक गोली उसकी कनपटी में, दूसरी सिर में और तीसरी सीने में मारी गई। देवघर में 2012 में हुए कबाड़ कारोबारी चंचल कोठारी अपहरण मामले में अभियुक्त था।

    उसी की पेशी के लिए वह देवघर पहुंचा था। अपराधी ने जब उसे गोली मारी तब उसके हाथ में हथकड़ी भी लगी थी। हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। कोर्ट में गोली मारकर हत्या की जानकारी मिलते ही डीआईजी सुदर्शन मंडल, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट सहित पुलिस पदाधिकारी कोर्ट परिसर पहुंचे एवं मृतक को अस्पताल पहुंचाया।

    जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेशी के लिए साथ में आए एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कोर्ट से पेशी करवाकर वकालत खाना में अमित अधिवक्ता राजीव कुमार देव के केबिन में आकर बैठा था। अधिवक्ता कोर्ट में ही थे। तभी एक अपराधी आया और उसने दनादन तीन गोली उस पर दाग दी।

    अधिवक्ता राजीव कुमार देव के केबिन में गिरा खून।

    अमित कुमार सिंह ने बहुत कम समय में अपराध की दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया था। बिहार के अलावा झारखंड में भी अमित कुमार सिंह ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। मूल रूप से वह पटना के निहुरा के बसैठा निवासी पूर्व मुखिया पप्पू सिंह का बेटा था।

    Crime news Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : असामाजिक तत्वों ने पिस्का मोड़ में दुकान में लगाई आग, पुलिस और दमकल पहुंची मौके पर
    Next Article पटना से दिल्ली जानेवाली स्पाइस जेट विमान में लगी आग, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    Related Posts

    झारखंड

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी

    June 19, 2025
    क्राइम

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025
    Latest Posts

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी

    June 19, 2025

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी बस पलटी, फिर…

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.