Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 8:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खेत से सब्जी तोड़कर घर वापसी लौट रही महिला की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    झारखंड

    खेत से सब्जी तोड़कर घर वापसी लौट रही महिला की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : एक महिला किसान की निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना को रविवार की सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मैगजीनिया में अंजाम दिया गया है। महिला खेत से सब्जी तोड़ने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने हमला किया। दावा किया जा रहा है कि महिला पर तेज चाकू से वार किया गया है। महिला की पहचान 27 वर्षीय सरिता वर्मा के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि रविवार की सुबह सरिता अपने पति गोविंद वर्मा के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गई थी।

    सब्जी तोड़ने के बाद पति उसे बेचने के लिए बाजार चले गए। वहीं सरिता टोकरी में पशुओं के लिए घास और कुछ सब्जियां लेकर पैदल अपने घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से सरिता पर वार कर दिया। हमले में महिला जमीन पर गिर गई। थोड़ी देर बाद रास्ते से गुजरने वाले लोगों की सरिता पर नजर पड़ी। उन्होंने महिला को लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद महिला को सदर अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना को किसने अंजाम दिया? यह कहा नहीं जा सकता।

    मामले की सूचना SDPO अनिल कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम को दी गई है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई हैं। लोगों को समझाकर पहले जाम खत्म किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या के पीछे की वजह क्या है? महिला के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के 61 परीक्षा केंद्रों पर UPSC की PT परीक्षा आयोजित, 28500 परीक्षार्थी हुए शामिल
    Next Article मेघातरी में तेल लदा टैंकर पलटने के बाद लूट मची, जमकर लोगो ने पाम ऑयल की लूट की

    Related Posts

    झारखंड

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025
    चाईबासा

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 11, 2025

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025

    नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.