Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 4:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : रामगढ़ में एक ऐसा मंदिर, जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक स्वयं मां गंगा करती हैं, पढ़ें पूरी कहानी
    झारखंड

    झारखंड : रामगढ़ में एक ऐसा मंदिर, जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक स्वयं मां गंगा करती हैं, पढ़ें पूरी कहानी

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Special

    झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर को लोग टूटी झरना के नाम से जानते है। मंदिर का इतिहास 1925 से जुड़ा हुआ है और माना जात है कि तब अंग्रेज इस इलाके से रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। पानी के लिए खुदाई के दौरान उन्हें जमीन के अन्दर कुछ गुम्बदनुमा चीज दिखाई पड़ा। अंग्रेजों ने इस बात को जानने के लिए पूरी खुदाई करवाई और अंत में ये मंदिर पूरी तरह से नजर आया।

    मंदिर के अन्दर भगवान भोले का शिव लिंग मिला और उसके ठीक ऊपर मां गंगा की सफेद रंग की प्रतिमा मिली।प्रतिमा के नाभी से आपरूपी जल निकलता रहता है जो उनके दोनों हाथों की हथेली से गुजरते हुए शिव लिंग पर गिरता है। मंदिर के अन्दर गंगा की प्रतिमा से स्वंय पानी निकलना अपने आप में एक कौतुहल का विषय बना है।

    कहा जाता है कि भगवान शंकर के शिव लिंग पर जलाभिषेक कोई और नहीं स्वयं मां गंगा करती हैं। यहां लगाए गए दो हैंडपंप भी रहस्यों से घिरे हुए हैं। यहां लोगों को पानी के लिए हैंडपंप चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि इसमें से अपने-आप हमेशा पानी नीचे गिरता रहता है।वहीं मंदिर के पास से ही एक नदी गुजरती है जो सूखी हुई है लेकिन भीषण गर्मी में भी इन हैंडपंप से पानी लगातार निकलता रहता है।

    लोग दूर-दूर से यहां पूजा करने आते हैं और साल भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालुओं का मानना हैं कि टूटी झरना मंदिर में जो कोई भक्त भगवान के इस अदभुत रूप के दर्शन कर लेता है उसकी मुराद पूरी हो जाती है। भक्त शिवलिंग पर गिरने वाले जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और इसे अपने घर ले जाकर रख लेते हैं। इसे ग्रहण करने के साथ ही मन शांत हो जाता है और दुखों से लड़ने की ताकत मिल जाती है।

    Dharmik news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10वीं पास के लिए भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवकों की 5476 भर्तियां, जल्द करें आवेदन
    Next Article ‘स्टेट ऑफ ई-मेल’ रिपोर्ट में खुलासा, 40 फीसदी ई-मेल भी नहीं देखते कर्मचारी

    Related Posts

    झारखंड

    चार युवकों की मौत पर अर्जुन मुंडा ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    July 27, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा पुलिस की बड़ी कामयाबी, जमीन में गड़ा मिले 35 लाख कैश

    July 27, 2025
    झारखंड

    आफताब की बॉ’डी का पोस्टमार्टम अब होगा रांची के रिम्स में

    July 27, 2025
    Latest Posts

    चार युवकों की मौत पर अर्जुन मुंडा ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    July 27, 2025

    बिहार में 71 हजार करोड़ के ‘महाघोटाले’ का आरोप, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

    July 27, 2025

    चाईबासा पुलिस की बड़ी कामयाबी, जमीन में गड़ा मिले 35 लाख कैश

    July 27, 2025

    वार्ड सदस्य के बेटे की ह’त्या, पेड़ से लटकी मिली बॉडी

    July 27, 2025

    आफताब की बॉ’डी का पोस्टमार्टम अब होगा रांची के रिम्स में

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.