Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 12:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्वी सिंहभूम: सुरक्षा समिति के नेता की हत्या कर शव लटकाया
    झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम: सुरक्षा समिति के नेता की हत्या कर शव लटकाया

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम: बोड़ाम इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों का साथ देने वाले परमेश्वर सिंह की हत्या कर दी गई है। वह दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति नाम के संगठन के नेता थे। आमझोर गांव के टोला काशीडीह में नाले के पास छागलदह जंगल में पेड़ पर परमेश्वर सिंह का शव लटका हुआ मिला। शव धोती के सहारे लटकाया गया था। परमेश्वर सिंह बोड़ाम थाना क्षेत्र के कोयरा टोला जोजराडीह के रहने वाले थे। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उनकी लाश देखी गई।

    इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दावा किया गया कि परमेश्वर सिंह के शरीर के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पटमदा डीएसपी सुमित कुमार व थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने उपस्थित लोगों को उचित जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

    करीब 45 वर्षीय परमेश्वर सिंह पेशे से राजमिस्त्री थे। पिछले करीब 13 वर्षों से अपने घर से बाहर ही रहते थे। बड़े भाई विश्वनाथ सिंह ने बताया कि करीब 5 वर्ष से वह आमझोर के काशीडीह टोला में गोहन सिंह के घर पर रह रहे थे। बुधवार शाम 5 बजे एक बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य के दौरान उन्हें कुछ अन्य मजदूरों के साथ देखा था इसके बाद यह खबर मिली।

    परिवार का दावा है कि परमेश्वर लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर थे। इस कारण रात को अपने घर पर नहीं रहते थे। अभियान से जुड़े होने के कारण परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए विवाह नहीं किया था। तीन भाइयों में परमेश्वर सबसे छोटे थे। घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

    घटना के बाद पटमदा डीएसपी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के दोनों गुटों से जुड़े नेताओं से घटना के बारे में पूछताछ की गई है। गांव के अन्य लोगों से भी परमेश्वर सिंह के संबंध का पता लगाया जा रहा है। समिति के जलन मार्डी, रामकृष्ण महतो, अधर सिंह, कांचन सिंह, अजय सिंह, पद्मलोचन सिंह, नेपाल सिंह, सुकदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह सरदार ने पुलिस से मांग की है कि घटना में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। डीएसपी ने कहा कि अब तक की जांच में लग रहा है कि इस हत्या की घटना को नक्सलियों ने अंजाम नहीं दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवविवाहिता अपने प्रेमी संग हुई फरार, प्राथमिकी दर्ज
    Next Article RPF ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बरामद किया शराब की खेप

    Related Posts

    झारखंड

    80 करोड़ के सांप का जहर और शल्क तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    November 21, 2025
    झारखंड

    BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    November 21, 2025
    झारखंड

    JSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी विनय साह गोरखपुर से गिरफ्तार

    November 21, 2025
    Latest Posts

    नई सरकार में विभागों के बंटवारे से पहले चिराग पासवान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या बोल गए… जानें

    November 21, 2025

    80 करोड़ के सांप का जहर और शल्क तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    November 21, 2025

    बांग्लादेश और कोलकाता में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

    November 21, 2025

    आरआरसी नॉर्दन ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर कर सकते हैं अप्लाई

    November 21, 2025

    बिहार में हार के बाद कांग्रेस में नाराजगी, 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.