Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»प्रेम प्रसंग में युवक की पीट पीटकर हत्या, पुलिस पूरे मामले में की जांच में जुटी
    झारखंड

    प्रेम प्रसंग में युवक की पीट पीटकर हत्या, पुलिस पूरे मामले में की जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: 17 साल के युवक की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की इस वारदात को डीजे बजाकर अंजाम दिया गया. पिटाई के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मृत युवक के परिजनों के अनुसार 24 मई को 3 बजे प्रेम रवानी को उसके किसी साथी ने फोनकर बुलाया था.

    जिसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया. शाम 5 बजे परिजनों को एक फोन आया कि प्रेम को ले जाओ नही तो उसे पुलिस उठाकर ले जाएगी. उसके कुछ देर बाद फिर से फोन आया कि प्रेम एसएनएमसीएच में में भर्ती है. परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो प्रेम रवानी की मौत हो चुकी थी. परिजनों के मुताबिक प्रेम के शरीर पर अंदरूनी चोट के निशान हैं और पैर की उंगलियों को देखकर मौत से पहले उसे घसीटने जैसा प्रतीत हो रहा है. पैरों के नाखून भी उखड़ चुके हैं.

    परिजनों के द्वारा धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में रहने वाले टिंकू महतो, नीतेश महतो और बबन महतो के द्वारा प्रेम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. परिजनों के द्वारा बरमसिया में टिंकू महतो के घर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई.पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने बताया है कि उसके घर पर काफी तेज आवाज में डीजे साउंड बजाया जा रहा था. परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में प्रेम रवानी की हत्या पीट पीट कर की गई है. परिजनों ने मामले की जांच पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगरीब रथ ट्रेन पर लातेहार के पास पथराव, आठ वर्षीय बच्ची और उसकी मां घायल
    Next Article पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीसीएल कर्मी का बोलेरो पेड़ से टकराया, 3 की मौत व चालक घायल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.