Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 4:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पल्स अस्पताल की जमीन से जुड़ी जांच रिपोर्ट की फाइल मिली
    झारखंड

    पल्स अस्पताल की जमीन से जुड़ी जांच रिपोर्ट की फाइल मिली

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पल्स हॉस्पिटल की जमीन से जुड़ी जांच रिपोर्ट की फाइल आखिरकार जिला प्रशासन के हाथ लग गई। रांची समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय के राजस्व शाखा से संबंधित सभी अलमीरा, बक्सा और फाइलों को खंगाला गया. डीसी ने 7 मई को पत्र लिखकर अपर समाहर्ता राजेश बरवार को 48 घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध कराने कहा था। मगर खोजबिन में रिपोर्ट हाथ नहीं लगने पर 11 मई को राजेश बरवार ने तत्कालीन अपर समाहर्ता (वर्तमान में नगर आयुक्त धनबाद) सत्येंद्र कुमार व बड़गाईं सीओ को पत्र लिखकर जांच से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने कहा था। क्योंकि, जांच टीम और जांच रिपोर्ट से संबंधित कोई सूचना कार्यालय के रजिस्टर में नहीं मिल पा रही थी।

    इसके अलावा अपर समाहर्ता कार्यालय के तत्कालीन कर्मचारी व वर्तमान कर्मी को भी नोटिस देकर अपर समाहर्ता राजेश बरवार ने जांच रिपोर्ट से संबंधित फाइल मांगी थी. आखिरकार करीब 12 दिन की खोजबिन के बाद फाइल को ढूंढ निकाला गया है. हालांकि, रांची जिला प्रशासन की ओर से अभी इसकी ऑफिशियली पुष्टि नहीं की जा रही है। मगर जानकारी के अनुसार एक पूर्व कर्मी के द्वारा ही जांच रिपोर्ट कार्यालय में कहीं रख दी गई थी। अब वह मिल गई।

    तत्कालीन अपर समाहर्ता की ओर से जांच रिपोर्ट से संबंधित जवाब नहीं देने के मामले में डीसी छवि रंजन ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने खुद तत्कालीन एसी सत्येंद्र कुमार को पत्र लिखकर तीन बिंदुओं पर 48 घंटे के अंदर स्पष्ट प्रतिवेदन या सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा था कि इसे अंतिम स्मार समझा जाए।

    पल्स हॉस्पिटल के निर्माण को लेकर नारायण विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने फरवरी 2020 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिकायत की थी यह भुईंहरी जमीन पर बनी है। 13 फरवरी 2020 को ही मुख्यमंत्री ने रांची डीसी को निर्देश देते हुए कहा था कि आरोपियों पर कार्रवाई कर सूचित करें। इसके बाद तत्कालीन डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार और बड़गाईं सीओ ने जांच की थी।मिली जानकारी के अनुसार उक्त रिपोर्ट में भी कहा गया है कि अस्पताल का निर्माण जिस जमीन पर हुई है वह भुईंहरी नेचर की है।

    भुईंहरी नेचर की जमीन पर ही पल्स हॉस्पिटल का निर्माण हुआ है. जानकारी के अनुसार जमीन के म्यूटेशन के लिए बड़गाईं अंचल में आवेदन किया गया था। मगर तत्कालीन सीओ विनोद प्रजापति ने उसे रिजेक्ट कर दिया। रिजेक्ट करने के कारण में उन्होंने स्पष्ट किया था कि राजस्व कर्मचारी और अंचल निरीक्षक की ओर से प्रतिवेदित किया गया है कि म्युटेशन के लिए आवेदित भूमि सर्व खतियान के अनुसार ऑनलाइन बकास्ट भुईंहरी दर्ज है। जो सरकार के निहित नहीं है। अत: प्रतिवेदन के आधार पर नामांतरण अस्वीकृत किया जाता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा सिंघल के खिलाफ हो रही जांच और मनरेगा एवं खान विभाग की अनियमितताओं के संबंध में सरयू राय ने ईडी के उप निदेशक को लिखा पत्र
    Next Article झारखंड में राज्यसभा की एक सीट पर झामुमो और कांग्रेस में सियासी रस्साकशी

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.