Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में टीपीसी के पांच सदस्य गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में टीपीसी के पांच सदस्य गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने टीपीसी नक्सली संगठन के एक और मंसूबे को विफल कर दिया है। पुलिस ने ठेकेदारों से 50 लाख की लेवी मांगने वाले इस नक्सली संगठन के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में सुनील मुंडा, अभिषेक सिंह उर्फ टोलू, विक्की मुंडा उर्फ भगत, अभिषेक करमाली उर्फ कारू और राहुल मुंडा शामिल है। इन लोगों ने 12 मई की रात बासल थाना क्षेत्र के ग्राम-लेम में सिमरा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों के साथ मारपीट, आगजनी तथा फायरिंग कर रंगदारी की मांग की थी।

    एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी नक्सलियों ने संगठन के साथ अपने संबंध और लेवी वसूलने की बात स्वीकार की है। इन लोगों ने जिस वारदात को अंजाम दिया था उस के आलोक में बासल थाना कांड सं0-09/22, धारा-341/323/385 /387 / 435 / 379 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया था। अपराधकर्मियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, तीन जिन्दा गोली, एक देशी कट्टा, दो जिन्दा गोली बरामद किया गया। घटना में उपयोग में लाई गई तीनों मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया है। जिसके लिये अलग से पतरातू थाना कांड सं0-87/22, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी0एल0ए0 एक्ट दर्ज किया गया है।

    पतरातू क्षेत्र में जिस तरह नक्सलियों ने तांडव मचाया है उससे यह प्रतीत होता है कि उस पूरे इलाके में नक्सलियों की तादाद बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक इलाका पतरातु थाना क्षेत्र के कुरबीच मुंडा टोली भी है। टीपीसी के पांच सदस्यों को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसमें से 4 लोग उस इलाके से निकले। एक अन्य अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ टोलू बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत धनगांय थाना क्षेत्र के पंडारिया गांव की रहने वाला है।

    पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी से लेवी मांगने और दहशत फैलाने के लिए की गई वारदात के मास्टरमाइंड सुनील और अभिषेक थे। छापेमारी के दौरान सुनिल मुण्डा के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं तीन जिन्दा गोली तथा एक रेडमी कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया है। अभिषेक सिंह उर्फ टोलू के पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिन्दा गोली। उन लोगों के पास से एक कॉपी भी मिला है जिसमें नक्सली संगठन टीपीसी से संबंधित बातें लिखी हुई हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू का नारा था, ‘तुम मुझे जमीन दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा’ : सुशील मोदी
    Next Article पूजा सिंघल के खिलाफ हो रही जांच और मनरेगा एवं खान विभाग की अनियमितताओं के संबंध में सरयू राय ने ईडी के उप निदेशक को लिखा पत्र

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.