Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 5:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»टाटा स्टील के कोक प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, तीन कर्मी घायल
    झारखंड

    टाटा स्टील के कोक प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, तीन कर्मी घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। टाटा स्टील में उस समय अफरातफरी मच गई ,जब कोक प्लांट में जबरदस्त विस्फोट हुआ। घटना सुबह 10.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि कोक प्लांट के बैट्री नंबर पांच, छह व सात के बीच यह धमाका हुआ है। धमाके में तीन ठेकाकर्मी गंभीर रूप से घायल है। उसके जांघ में चोट लगी है। साथ ही अन्य दो ठेकाकर्मियों को भी हल्की चोटें लगी है। सभी का इलाज टीएमएच में हो रहा है। बैटरी नंबर पांच, छह, सात के गैस लाइन में हाट जाब यानि गैस कटिंग व वेल्डिंग का काम हो रहा था। तभी गैस लाइन से गैस रिसाव होने लगा। गैस लाइन में कोक ओवन गैस था, जिसे कार्बन मोनोआक्साइड भी कहा जाता है। यह काफी ज्वलनशील होता है। इस घटना के बाद कंपनी के अंदर सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। यह जांच का विषय है कि जब गैस लाइन में वेल्डिंग का काम हो रहा था तो गैस लाइन को बंद किया गया था या नहीं।

    विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कोक प्लांट के आसपास के अन्य दूसरे विभाग के चैंबर के शीशे टूट गए। विस्फोट की आवाज साकची, काशीडीह, एग्रीको समेत गोलमुरी, बर्मामाइंस और बारीडीह जैसे इलाके में सुनी गई। कुछ देर के लिए शहर के लोग दहशत में आ गए और सहम गए। कंपनी के अंदर विस्फोट होने के बाद साकची और बर्मामाइंस क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई।

    पिछले साल 18 जनवरी को भी टाटा स्टील कम्पनी में सोमवार को जोरदार विस्फोट हुआ था। इससे परिसर समेत पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। यह घटना साकची छोर की तरफ तारापुर डंपिंग यार्ड में हुई थी। यहां पर हॉट मेटल को ठंडा करने के लिए एक बड़ी सी टंकी है। इसमें हॉट मेटल को डालकर ठंडा किया जाता है। कभी अगर टंकी में पानी रह जाता है तो इससे काफी प्रेशर रिलीज होता है और यह प्रेशर आवाज के साथ ऊपर उठता है। इस दौरान काफी मात्रा में धुंआ भी निकलता है। धमाके के कारण आसपास की कुछ झाड़ियों में आग लग गई थी, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था।

    तीन साल पहले भी टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में जोरदार धमाके के साथ गैस का रिसाव हुआ था और आग लग गई। इस विस्फोट से आसमान में आग और धुंआ निकलने लगा। करीब आठ साल पहले कंपनी परिसर के बड़े गैस होल्डर में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें 11 कर्मचारी घायल हो गए थे। उस वक्त भी विस्फोट इतना जोरदार था कि लोहे के टुकड़े तेज गति से इधर-उधर छिटक गए। होल्डर फटने के बाद कुछ देर के लिए एलडी गैस का रिसाव हुआ। यह गैस होल्डर एलडी-वन और एलडी-टू विभाग के बीच अवस्थित था। गैस होल्डर पाइप लाइन में गैस का दबाव को मेंटेन करता है। तकनीकी गड़बड़ी से गैस का दबाव बढ़ा और हादसा हो गया था।

    होल्डर के एक तरफ काम हो चुका था और दूसरी ओर चल रहा था। तभी गैस होल्डर के ऊपर प्रेशर बताने वाली काउंटर वेट मशीन नीचे गिर गई। कर्मचारी अभी कुछ समझ पाते, तभी होल्डर के ऊपर का ढक्कन विस्फोट के साथ काफी ऊंचाई तक हवा में उड़ गयाथा। इसके बाद होल्डर बीचों-बीच फट गया और विस्फोट से लोहे के टुक ड़े और चैनल इधर-उधर जा गिरे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : माईका कारोबारी की मौत की जांच करेगी सीआईडी, परिजनों ने जताई खुशी
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों के पीछे खड़ी है : दीपक प्रकाश

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में गिद्धौर अंचल कार्यालय में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, कामकाज ठप

    August 22, 2025
    झारखंड

    ओडिशा से झारखंड में घुसे दो ट्रकों को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ा, 42 लाख का अवैध माल जब्त

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट

    August 22, 2025
    Latest Posts

    Spotify और Instagram ने पेश किए दो नए म्यूज़िक फीचर्स, अब स्टोरीज़ और नोट्स में शेयर करें अपना फेवरेट गाना

    August 22, 2025

    चतरा में गिद्धौर अंचल कार्यालय में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, कामकाज ठप

    August 22, 2025

    ओडिशा से झारखंड में घुसे दो ट्रकों को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ा, 42 लाख का अवैध माल जब्त

    August 22, 2025

    बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट

    August 22, 2025

    गयाजी में PM मोदी के मंच पर दिखे RJD के दो विधायक, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.