Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 6:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मराण्डी से बार-बार भयभीत हो जाती है झामुमो : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    बाबूलाल मराण्डी से बार-बार भयभीत हो जाती है झामुमो : प्रतुल शाहदेव

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राज्य सरकार के दबाव में हो रही है एकतरफा कार्रवाई

    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो और सत्ता के शीर्ष के बैठे राज्य के तमाम हुक्मरान बाबूलाल मरांडी से भयभीत रहते हैं।

    प्रतुल ने कहा कि भय का आलम यह है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मान्यता दिए जाने के बावजूद बाबूलाल मरांडी को आज तक स्पीकर से भाजपा विधायक के रूप में मान्यता नहीं दी गई।राज्यसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा भेजे गए लिस्ट के आलोक में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा विधायक के नाते भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

    लेकिन राज्य सरकार को बाबूलाल जी का इतना डर सताता है कि ये इन्हें भाजपा विधायक और प्रतिपक्ष के नेता बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17 जुलाई 2020 को सार्वजनिक रूप से कहा था कि भाजपा विपक्ष के नेता पद के लिए तरस जाएगी। समय का चक्र देखिए कि आज मुख्यमंत्री खुद सत्ता पक्ष के नेता के रूप में अपनी कुर्सी को बचाने के लिए एड़ी चोटी एक किये हुए है। आज स्पीकर के न्यायाधिकरण से भी कमोबेश वही होता दिख रहा है।

    प्रतुल ने कहा स्पीकर ने अपने दायरे से बाहर जाकर बाबूलाल मरांडी के सदस्य मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर नोटिस जारी किया था जिसे झारखंड हाई कोर्ट में केस संख्या Wpc3687/2020 के जरिये निरस्त कर दिया था। इसके बाद सत्ताधारी दल के कुछ विधायकों के द्वारा आनन-फानन में बाबूलाल जी के खिलाफ स्पीकर के न्यायाधिकरण में मामला दर्ज किया गया। यह मामले भी समय सीमा पूरा होने के बाद दर्ज कराया गया था ।भाजपा के विधायक समरी लाल एवं अन्य विधायकों ने भी प्रदीप यादव और बंधु तिर्की पर दल बदल कानून के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन उस पर आगे क्या कार्रवाई हुई किसी को जानकारी नहीं।अब नैसर्गिक न्याय के खिलाफ सिर्फ बाबूलाल मरांडी के मामले में सुनवाई की गई है जबकि लगभग सामान आरोप बंधु तिर्की और प्रदीप यादव पर भी लगे थे ।जाहिर है कि राज्य सरकार के आदेश पर संबंधित संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति हड़बड़ी में दिख रहे हैं।प्रतुल ने कहा कि स्पीकर के न्यायाधिकरण में अगर बाबूलाल मरांडी जी के मामले की सुनवाई हो रही है तो फिर प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के मामले क्यों आंखें मूंद रखा गया है।

    आज ईडी के द्वारा की गई कार्रवाई पर एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई, एनआईए जैसी एजेंसी जो है वह स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं।केंद्र सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है और कहीं भी भ्रष्टाचार की सूचना मिलेगी तो एजेंसी अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचारियों के समर्थन में और बचाव में कोई व्यक्ति और दल सामने आता है तो जनता उसे भी चिन्हित करने का काम करेगी। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को हमेशा इन एजेंसी का दुरुपयोग इसलिए नजर आता है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में यही किया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदलबदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष कोर्ट में बाबूलाल के खिलाफ दायर याचिका पर हुई सुनवाई
    Next Article धनबाद : डॉक्टर समीर कुमार से रंगदारी मांगने व धमकी देने के मामले में चार गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.