Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 7:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मलेशिया में फंसे झारखण्ड के 30 कामगारों में से 10 की हुई सुरक्षित वतन वापसी
    झारखंड

    मलेशिया में फंसे झारखण्ड के 30 कामगारों में से 10 की हुई सुरक्षित वतन वापसी

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    • शेष 20 श्रमिकों की वापसी के लिए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया, मलेशिया प्रयासरत

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिशा-निर्देश पर मलेशिया में फंसे झारखण्ड के 30 कामगारों में से 10 की सुरक्षित वतन वापसी हो गई है। मलेशिया में काम करने गए गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 30 कामगार वहां फंस गए थे। शेष 20 कामगारों की वापसी हेतु राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया, मलेशिया कामगार जिस कंपनी में काम कर रहे थे, उसके प्रबंधन से लगातार संपर्क में है। पिछले दिनों इन श्रमिकों ने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सभी कामगारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आदेश दिया था।

    2019 से कर रहे थे काम

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्य करना शुरू किया, तो पता चला कि सभी कामगार 30 जनवरी 2019 से लीड इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। 30 सितम्बर 2021 को सभी का कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म हो चुका है और अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक उन्होंने कंपनी के कहने पर बिना कॉन्ट्रैक्ट के 4 माह तक काम किया, जिसका पेमेंट उन्हें नहीं मिला है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कार्रवाई करते हुए कामगारों से मामले से संबंधित दस्तावेज साझा करने को कहा। श्रम विभाग द्वारा मेल के माध्यम से हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया, मलेशिया को घटना पर संज्ञान लेने को कहा गया। मलेशिया पुलिस ने घटनास्थल (लूनस, मलेशिया) पर जाकर घटना का सत्यापन किया एवं कंपनी से बात कर कामगारों की समस्या को सुलझाने को कहा। इसके उपरांत कंपनी के मालिक ने कामगारों के बकाया वेतन भुगतान एवं टिकट की व्यवस्था के लिए कुछ समय की मांग की। हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया, मलेशिया ने कम्पनी को आदेश दिया है कि जल्द सभी के बकाया वेतन का भुगतान करें और सभी को कुआलालंपुर स्थानांतरण करते हुए 15 दिन के अंदर सभी का टिकट एवं उनके भोजन की व्यवस्था करें।

    पारिश्रमिक का हुआ भुगतान

    कंपनी ने सात अप्रैल को सभी के खाते में 1 महीने का वेतन कुल 50000 रिन्ग्गिट ringgit (893565 INR) दिया गया है। ये श्रमिक 14 मार्च को ही राज्य वापस आ जाते, लेकिन कोविड जाँच में सभी 10 कामगार पॉजिटिव पाए गए, जिसके कारण उनका भारत आना स्थगित किया गया था। सभी कामगारों का तीन महीने का वेतन कुल 29515 रिन्ग्गिट ringgit (5,23,507 INR) का भुगतान किया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची प्रेस क्लब का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन आज से
    Next Article पाकुड़ : आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    August 25, 2025
    जमशेदपुर

    नौकरी के नाम पर करते थे वसूली, तीन लोग हिरासत में…

    August 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    August 25, 2025

    नौकरी के नाम पर करते थे वसूली, तीन लोग हिरासत में…

    August 25, 2025

    कोलकाता में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, हर वर्ष नई मिट्टी की मूर्ति स्थापित करने पर जोर…

    August 25, 2025

    बोकारो में विस्थापितों को मिला विधायक श्वेता सिंह का साथ, DC ऑफिस के सामने हुआ जोरदार प्रदर्शन

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.