Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पारस नदी में डूबने से 14 वर्षीय नाबालिग की मौत, पूरा गांव शोक में डूबा
    झारखंड

    पारस नदी में डूबने से 14 वर्षीय नाबालिग की मौत, पूरा गांव शोक में डूबा

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं। अचानक वहां मातम पसर गया। पूरा परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था। ठीक एक दिन पहले घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मामला जिले के भरनो प्रखंड मुख्यालय का है। जहां गुरुवार को पारस नदी में डूबने से 14 वर्षीय अंकित केशर,की मौत हो गई। अंकित अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन सोनाली की शादी आगामी 19 अप्रैल को होने वाली थी। 15 अप्रैल को तिलक चढ़ाने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले यह हृदय विदारक घटना घटी। जानकारी मिलने ही पूरा गांव शोक में डूब गया। परिवार ने अपनी खुशियों के लिए पूरा घर सजाया था। देखते ही देखते सारी खुशियां कभी ना भूलने वाले गम में तब्दील हो गईं।

    जानकारी के अनुसार अंकित सबेरे अपने मामा के साथ नहाने के लिए नदी के चेक डैम में गया था। मामा भांजे को छोड़कर शौच के लिए थोड़ा आगे चला गया। अंकित नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। मामा ने जैसे ही भांजे को डूबते हुए देखा। घर वालों को फोन घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। किशोर को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भरनो लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। मरने वाला किशोर भरनो स्थित शिशु मंदिर में आठवीं कक्षा का छात्र था विद्यालय के प्राचार्य देव कुमार सिंह ने बताया कि अंकित एक अनुशासित एवं तेज छात्र था। उसके इस तरह चले जाने से पूरा विद्यालय परिवार आहत है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआलिया भट्ट और रणबीर कपूर परिणय सूत्र में बंधे, शादी में कई बड़ी हस्‍तियों ने की शिरकत
    Next Article 15 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.