Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 7:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: रामनवमी पर महिलाओं ने धरा मां दुर्गा का रूप, दिखाया तलवारबाजी का जौहर
    झारखंड

    रांची: रामनवमी पर महिलाओं ने धरा मां दुर्गा का रूप, दिखाया तलवारबाजी का जौहर

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. रांची में इस बार की रामनवमी कुछ अलग अंदाज में मनायी जा रही है. पुरुषों के वर्चस्व वाले इस त्योहार को महिलाएं अपने दुर्गा स्वरूप से चुनौती देती नजर आ रही हैं. राजधानी की महिलाओं ने बताया कि समय की पुकार है कि बेटियां अब एक हाथ में कलम और दूसरे हाथ में आत्मरक्षा के लिए तलवार पकड़ें.

    रांची में रामनवमी पर तलवारबाजी दिखा रही महिलाओं की जुबां पर बस एक ही बात है “बर्दाश्त नहीं करेंगे अब कोई अपमान, बना रहेगा नारी का मान और सम्मान”. रांची में रामनवमी पर इस बार नजारा अलग अलग सा दिख रहा है. अखाड़ों में पुरुषों की जगह अब महिलाएं सिर पर पगड़ी बांध तलवार चमकाने में जुटी हैं. धूप की रोशनी में चमकती तलवारों से यह संदेश दिया जा रहा है कि बेटियों के सम्मान के साथ अब समझौता नहीं किया जा सकता.

    रांची के सुखदेवनगर थानाक्षेत्र में बकायदा नारी सेना की ओर से महिलाओं और बच्चियों को परंपरागत शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रामनवमी पर महिलाओं के समूह का उत्साह भी देखते बन रहा है.

    अखाडे़ में तलवार चमकाने वाली महिलाओं में शामिल नारी सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह बताती हैं कि वक्त बदल चुका है. आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़, हिंसा और प्रताड़ना की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती हैं. ऐसे में अब जरूरत है कि बेटियां किताब की शिक्षा के साथ साथ हथियारों की शिक्षा भी ग्रहण करें. उन्होंने बताया कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है. ऐसे में तलवारबाजी आत्मरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.

    नारी सेना की सदस्य खुशबू वर्मा की माने तो हथियारों में प्रशिक्षण को लेकर हमेशा से ही पति का सहयोग मिला है. खुशबू की माने तो वक्त बदल रहा है और आज महिलाएं किसी की दया की मोहताज नहीं हैं. खुशबू को तलवार के साथ साथ भाला और बरछी चलाना भी बखूबी आता है.

    नारी सेना की कोच रूपा देवी हथियारों के प्रशिक्षण को लेकर उत्साह से भरी नजर आती हैं. उन्होंने बताया कि बदलते दौर में बेटियों को कलम के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए हथियारों का भी प्रशिक्षण लेना चाहिए. आज की बेटियां स्कूल, कॉलेज के साथ देर रात ट्यूशन से घर लौटती हैं. ऐसे में शस्त्र प्रशिक्षण उनमें हौसले और साहस के साथ आत्मविश्वास भी पैदा करता है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सली संगठन के नाम पर व्यवसायी से रंगदारी की मांग, प्राथमिकी दर्ज
    Next Article जामताड़ा : रामनवमी को लेकर भक्तों में उत्साह, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025
    झारखंड

    बुद्ध पूर्णिमा कल, जानें योग और पूजा विधि

    May 11, 2025
    जमशेदपुर

    क्वार्टर का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    May 11, 2025
    Latest Posts

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025

    स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा यहां होगी स्थापित, CM ने किया भूमिपूजन

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    May 11, 2025

    बुद्ध पूर्णिमा कल, जानें योग और पूजा विधि

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को PM मोदी का कड़ा संदेश- ‘वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.