Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बगैर स्वीकृत पद के बनाया NAAC से A ग्रेड कॉलेज का प्रोफेसर इंचार्ज, विरोध शुरू
    झारखंड

    चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बगैर स्वीकृत पद के बनाया NAAC से A ग्रेड कॉलेज का प्रोफेसर इंचार्ज, विरोध शुरू

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिम सिंहभूम : चाईबासा में स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने नया कारनामा किया है। विश्वविद्यालय ने बगैर स्वीकृत पद के मैथिली के एसोसिएट प्रोफेसर का प्रतिनियोजन NAAC से A ग्रेड प्राप्त महाविद्यालय में कर दिया है। प्रतिनियोजन के आधार पर विवि के जमशेदपुर ब्रांच इंचार्ज डॉ. आरके चौधरी को घाटशिला कॉलेज का प्रोफेसर इंचार्ज बना दिया गया है। शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। डॉ. आरके चौधरी को नई जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही छात्र संगठनों ने विश्चविद्यालय प्रशासन और आरके चौधरी का विरोध शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर लाभ लेकर पद दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। छात्र संगठनों का आरोप है कि मैथिली के शिक्षक डॉ. आरके चौधरी पहले से विवादों में रहे हैं। ऐसे में उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी कैसे दी गई। वह भी ऐसे कॉलेज में जहां उनके विषय में पद तक नहीं है। डॉ. आरके चौधरी पर एक महिला प्रोफेसर ने अपनी फोटो खींचने का आरोप लगाया था। इसके अलावा डॉ. चौधरी की नियुक्ति को लेकर भी विवि में बड़ा विवाद हुआ था। पहले मामले की जांच में जहां प्रमाण नहीं मिलने के कारण आरोप सिद्ध नहीं हुए वहीं दूसरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच नहीं कराई।

    दरअसल जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में पदस्थापना के दौरान डॉ. चौधरी पर वर्ष 2018 में महिला प्रोफेसर की ओर से लिखित रूप से गंभीर आरोप लगाए गए थे। विवि ने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यालय अटैच किया था। इसके बाद वह दोबारा चाईबासा से जमशेदपुर आ गए। उन्हें पहले एबीएम कॉलेज में पदस्थापित किया गया। इसके बाद विवि के ब्रांच ऑफिस का इंचार्ज बनाया गया। अब प्रभारी प्राचार्य ( प्रोफेसर इंचार्ज) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। छात्र संगठन लगातार विवि प्रशासन पर लाभ लेकर नीति तय करने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसमें शिक्षकों के तबादले के नाम पर धनउगाही से लेकर पद और कार्य विभाजन में लाभ लेकर दायित्व देने जैसी शिकायतें शामिल हैं। छात्र आजसू ने विश्वविद्यालय के निर्णय के खिलाफ राजभवन से शिकायत करने की घोषणा कर दी है। संगठन के नेता हेमंत पाठक ने बयान जारी कर आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के उच्च पदों पर बैठे लोग भ्रष्ट हैं। कुलपति पर पहले से पैसे लेकर फर्जी डिग्री बांटने के आरोप में उत्तर प्रदेश में जांच चल रही है।

    झारखंड में आने के बाद कुलपति ने रिश्वत लेकर पद बांटना शुरू कर दिया है। डॉ. चौधरी को प्रोफेसर इंचार्ज बनाने में बड़े पैमाने पर लेनदेन हुई है। यह साफ-साफ पता चल रहा है। यह विश्वविद्यालय की गरिमा गिराने वाला कदम है। इसके खिलाफ झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत की जाएगी। छात्र संगठन आंदोलन करेंगे।

    दरअसल, घाटशिला कॉलेज में मैथिली विषय का पद तक नहीं है। इसके बावजूद मैथिली के शिक्षक को प्रतिनियोजित कर प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को पूरी तरह दरकिनार किया गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article आज रामनवमी का त्योहार, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    Related Posts

    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    Latest Posts

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.