Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 1:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बुढ़मू में सरहुल की शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया
    झारखंड

    बुढ़मू में सरहुल की शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: उपद्रवी तत्व लगातार शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. रांची के नरकोपी, लोअर बाजार के बाद अब बुढ़मू इलाके में भी माहौल खराब करने की कोशिश की गई. दरअसल, बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे गांव में सरहुल की शोभायात्रा के दौरान विवाद हो गया. जिसके बाद दो गुट आपस में भिड़ गए दोनों के बीच पथराव भी हुआ. रांची पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच मामले को संभाला. दरअसल, चकमे गांव से सरहुल की शोभायात्रा निकाली जा रही थी. शोभायात्रा के दौरान जुलूस का रास्ता रोके जाने की वजह से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. एक पक्ष के लोगों की ओर से जुलूस रोके जाने से दोनों गुट के लोग आमने-सामने आ गए. हल्की झड़प हुई, कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके. दोनों ओर से धार्मिक नारेबाजी भी होने लगी.

    हालांकि वक्त पर पुलिस-प्रशासन और कुछ लोगों ने मोर्चा संभाला और माहौल को बिगड़ने से बचाया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. गांव में गश्त तेज कर दी गई है. कई पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं. जैसे ही गांव में तनाव की सूचना मिली आनन-फानन में बुढ़मू, चान्हो, मांडर, ठाकुरगांव सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची. बाद में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे. दोनों पक्ष के ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बेवजह शांति में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही.

    जानकारी के अनुसार, चकमे गांव की ओर सरहुल की शोभायात्रा जा रही थी, जिसे डाड़ी चौक चकमे के पास निर्धारित रूट नहीं होने की बात कह कर एक पक्ष ने रोक दिया. पहले पक्ष के लोगों का कहना था कि मस्जिद मार्ग से होकर शोभायात्रा को नहीं जाने दिया जाएगा. चूंकि इस मार्ग से कभी शोभायात्रा कभी नहीं निकली है. इस बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई और लोग आमने-सामने आ गए. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनिमेश नैथानी, बुढ़मू, मांडर, चान्हो, ठाकुरगांव थाना प्रभारी सदल बल के साथ चकमे गांव पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. जबकि पुलिस की ओर से सूझ-बूझ दिखाते हुए खुद मांदर थामकर शाेभायात्रा को पार करवाया गया.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article आद्रा रेल मंडल में ट्रैफिक पावर ब्लॉक के कारण रांची रेल मंडल की ट्रेनें प्रभावित, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ ट्रेनों का समय बदला गया

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.