Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : साइबर अपराधियों को ठगी का पैसा पहुंचाने वाला राजकुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, छापेमारी में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    देवघर : साइबर अपराधियों को ठगी का पैसा पहुंचाने वाला राजकुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, छापेमारी में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। साइबर अपराधियों तक साइबर अपराध से हुई ठगी का पैसा पहुंचाने वाले साइबर ठग राजकुमार को साइबर थाना की पुलिस ने खिजुरिया से गिरफ्तार किया है। साइबर थाना की पुलिस ने पथरड्डा, रिखिया और जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार के दिन आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी। साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने पथरड्डा थाना क्षेत्र के गोबरशाला, डुमरिया एवं घघरजोर, रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया और जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में छापेमारी कर 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने इनके पास 14 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड और 5 एटीएम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में 20 वर्षीय विकास दास, 23 वर्षीय गौतम महरा, 28 वर्षीय संतोष दास, 36 वर्षीय रामू महरा, 30 वर्षीय विनोद महरा, 24 वर्षीय डब्लू दास, 25 वर्षीय राज कुमार और 26 वर्षीय जितेंद्र दास का नाम शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में शामिल संतोष दास और डब्लू दास का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी राज कुमार साइबर अपराधियों को ठगी का पैसा पहुंचाता था। इसके लिए उसे 15 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। इसके अलावे साइबर डीएसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। इसके साथ ही ड्रीम इलेवन, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं। इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमई-जून में झारखंड में पंचायत चुनाव, अप्रैल में हो सकती है औपचारिक घोषणा
    Next Article आय से अधिक संपत्ति के मामले में विधायक बंधु तिर्की के केस में फैसला 28 को, CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.