Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पिकअप वाहन ने महिलाओं-युवतियों को रौंदा, दो की मौत
    झारखंड

    पिकअप वाहन ने महिलाओं-युवतियों को रौंदा, दो की मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वाः होली के मस्ती में झूम रहे लोगों को एक पिकअप वाहन ने रौंद डाला, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब छह युवतियां-महिलाएं घायल हो गईं. घायलों में से तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौकामुआयना किया. पुलिस घटनास्थल पर कैंप किए हुए. उधर इस घटना से गुस्साए लोग शव के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

    नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गरबांध गांव के पाट गढ़ टोले में शुक्रवार शाम होली जुलूस निकाला गया था. डीजे की धुन पर लोग डांस कर रहे थे. डीजे को एक पिकअप वाहन पर रखा गया था, जो रुक-रुक कर आगे बढ़ रहा था. एक स्थान पर होली की मस्ती जब परवान पर चढ़ा तो पिकअप ड्राइवर भी गाड़ी को बंद कर नीचे उतर आया और खुद डांस करने लगा. इसी बीच किसी ने पिकअप में लगी चाबी को घुमा दिया. उसके बाद पिकअप तेज गति से सामने डांस कर रहे लोगों को रौंद दिया.

    हादसे में दो महिलाओं यशोदा देवी और कमौदा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे में संझरिया देवी, नागवंती कुमारी, सुगवंती कुमारी, रिंकू कुमारी और संजू कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गईं सभी को इलाज के लिए नगर उंटारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से तीन महिलाओं-युवतियों संझरिया देवी, नागवंती कुमारी एवं रिंकू कुमारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ घटनास्थल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

    सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अफसर यहां कैंप किए हुए हैं. वे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि इस घटना की समीक्षा की जा रही है. इस घटना के लिए दोषी कौन है इसकी जानकारी हासिल की जा रही है. फिलवक्त पिकअप वाहन का ड्राइवर फरार है. उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम में दो गुटों में हिंसक झड़प, 12 से ज्यादा लोग घायल
    Next Article BREAKING: तुपुदाना में घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.