Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सहित देशभर में बच्चाें काे आज से काेराेना का सुरक्षा कवच मिलेगा, 15.94 लाख बच्चाें काे टिका लगाने की तैयारी
    झारखंड

    झारखंड सहित देशभर में बच्चाें काे आज से काेराेना का सुरक्षा कवच मिलेगा, 15.94 लाख बच्चाें काे टिका लगाने की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड सहित देशभर में बच्चाें काे आज से काेराेना का सुरक्षा कवच मिलेगा। राज्य के 12 से 14 साल के 15.94 लाख बच्चाें काे बुधवार से टीके लगाए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 2.11 लाख बच्चे रांची जिले में और करीब डेढ़ लाख बच्चे धनबाद में हैं। इनके लिए स्कूलाें में ही टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि टीके लेने में परेशानी न हाे। इन्हें काेर्बेवैक्स टीके लगाए जाएंगे। 28 दिन के अंतराल पर इन्हें दाे टीके लगेंगे। इनका रजिस्ट्रेशन 15 से 18 साल के बच्चाें की तरह ही हाेगा। वे काेविन पाेर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

    ऑन स्पाॅट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी हाेगी। पंजीकरण कोविन पर मौजूद परिवार के किसी सदस्य के अकाउंट से या पोर्टल पर नए मोबाइल नंबर से हाेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सभी जिलाें में सुबह 11 बजे से हाेगा। जिलाें में प्रतिनियुक्त वैक्सिनेशन के नाेडल अधिकारी काे इसकी जानकारी दे दी गई है। रांची में सिविल सर्जन कार्यालय में इसका उद्घाटन हाेगा।

    सर्दी-खांसी या बुखार हाे ताे थाेड़े दिन रुक जाएं

    बच्चाें काे काेर्बेवैक्स टीके लगाए जा रहे हैं। यह कितना सुरक्षित है? -टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। कई लेवल पर ट्रायल के बाद सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन को लेकर भी लोगों में भ्रांतियां थीं। अब भ्रांतियां खत्म हो गई। ठीक इसी तरह बच्चों का टीका भी सुरक्षित है। काेई भ्रांति नहीं पालनी चाहिए।

    मेरा बच्चे काे सर्दी-खांसी और बुखार है। क्या टीका ले सकता है? -बच्चाें काे अगर सर्दी-खांसी, बुखार या काेई अन्य बीमारी है ताे पहले उसे ठीक कर लें। इसके एक सप्ताह बाद ही टीका लें। हालांकि टीके का काेई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन एहतियात के ताैर पर यह जरूरी है।

    काेर्बेवैक्स टीका काैन ले सकता है?

    -काेर्बेवैक्स टीका फिलहाल 12 से 14 वर्ष के बच्चाें के लिए शुरू की गई है। इसलिए सरकार के निर्देश पर इसी आयु वर्ग वालाें काे ये टीके लगाने की शुुरुआत की जा रही है। अगर टीका लेने के बाद बुखार या काेई परेशानी हाे ताे क्या करें?

    -कोविशील्ड या कोवैक्सीन के समय से ही टीके के बाद बुखार आना स्वाभाविक माना जा रहा है। यह वैक्सीन का साइड इफेक्ट नही है। यदि बच्चचाें को बुखार आता है तो उसे पारासिटामोल या डाॅक्टर की सलाह से दवा दी जा सकती है। -जैसा कि रिम्स क्रिटिकल केयर के एचओडी डाॅ. प्रदीप भट्‌टाचार्य ने बताया

    स्कूलों की सूची जारी करेगा प्रशासन: बच्चों को वैक्सीन लेने के लिए एक सेंटर से दूसरे सेंटर पर भटकना नही होगा। स्कूलों में ही बच्चों के वैक्सिनेशन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। किस स्कूल में कब कैंप लगेगा इसकी जानकारी वैक्सीनेशन के नोडल प्रतिदिन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद आयु के अनुसार, किस स्कूल में या कहां सेंटर बनेगा, कहां टीका लगेगा इसकी जानकारी जिला प्रशासन उपलब्ध कराएंगे।

    60 साल से ऊपर वालाें काे भी बूस्टर डाेज : राज्य में बुधवार से 60 साल से अधिक उम्र के लाेगाें काे भी बूस्टर डाेज लगाए जाएंगे। पहले यह 60 साल से ऊपर के उन लाेगाें काे लगाए जा रहे थे, जिन्हें काेई गंभीर बीमारी थी। अब यह शर्त हटा ली गई है। गाैरतलब है कि राजधानी में स्वास्थ्य कर्मियाें और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने बूस्टर डाेज लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। हेल्थ वर्कर्स में सिर्फ 17 प्रतिशत और फ्रंटलाइन वर्कर्स में 25 प्रतिशत काे ही टीके लगाए गए हैं।

    corona vaccine
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, लोगों ने ट्रैक्टर किया आग के हवाले
    Next Article पंजाब में मिली करारी हार के बाद सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.