Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»त्योहारों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, सोशल मीडिया पर पोस्ट से पहले रहें सावधान
    झारखंड

    त्योहारों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, सोशल मीडिया पर पोस्ट से पहले रहें सावधान

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: होली और शब-ए-बरात जैसे त्योहारों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को रांची उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। रांची समाहरणालय ब्लॉक ‘बी में आयोजित बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली और शब-ए- बारात मनाने की बात कही गई। उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि पर्व-त्योहार में रांची वासियों का भरपूर सहयोग मिला है। कई अवसरों पर सामूहिक तौर से सभी समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर साथ दिया है। इस बार भी उम्मीद है कि कि होली और शब-ए-बरात सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। हमेशा की तरह एक बार फिर से रांची मिसाल कायम करेगी।

    SMS का पालन करें: उपायुक्त
    बैठक में संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों में कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन भी आवश्यक है। उन्होंने होलिका दहन, शब-ए- बरात और होली में लोगों से संक्रमण से बचने के लिए SMS यानी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।

    वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सुरेंद्र झा ने कहा कि त्योहार मनाने के साथ-साथ हमें कोरोना से भी बचना है। SSP ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें। साइबर सेल पूरी तरह से एक्टिव है। उन्होंने कहा कि कहा कि शांति व्यवस्था बहाल करना हमारा ऑब्जेक्टिव है। इसमें सबका सहयोग अपेक्षित है।

    बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों त्योहार साथ हैं। आगामी 18 मार्च को दोनों त्योहार हैं। लिहाजा तय किया गया कि इस बार भी सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने त्योहार के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था हेतु अपनी-अपनी बातें रखीं। जिस पर उपायुक्त एवं SSP द्वारा आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।

    बैठक में उपविकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू, ग्रामीण SP नौशाद आलम, सिटी SP सौरभ, अपर जिला दंडाधिकारी, रांची रामवृक्ष महतो, संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में समिति के दिवंगत सदस्यों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। आलाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैफ अंडर 18 महिला फुटबॉल टीम के लिए टीम की घोषणा, झारखंड के 6 खिलाड़ी शामिल
    Next Article झारखंड के खेल संघों की खेल मंत्री हफीजुल हसन के साथ बैठक, खेल संघ ने कई परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.