Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 10:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»NTPC के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन हुआ हिंसक, जमकर पथराव; 8 वाहन जले
    झारखंड

    NTPC के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन हुआ हिंसक, जमकर पथराव; 8 वाहन जले

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा: टंडवा इलाके में NTPC के खिलाफ पिछले 14 माह से चल रहा आंदोलन अचानक हिंसक हो गया। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि कंपनी के गेट पर मौजूद आंदोलनकारियों ने वाहनों का प्रवेश रोक दिया था। प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आंदोलनकारियों को गेट छोड़कर हटने के लिए कहा। इस कारण आंदोलकारी भड़क गए। पहले पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

    स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। इसमें कई आंदोलनकारी घायल हो गए। इसके बाद आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उग्र भीड़ के हमले से बचने के लिए पुलिस भी हमलावर हो गई। मौके से दौड़ा-दौड़ाकर प्रदर्शनकारियों को पीटा गया। हंगामे में शामिल कुछ उपद्रवी ने सड़क के किनारे खड़े करीब 8 वाहनों में आग लगा दी। वहीं पुलिस ने आंदोलनकारियों का टेंट उखाड़ दिया।

    विवाद में कंपनी में लगे हाईवा व ट्रक जलकर राख हो गए। करीब 2 घंटे तक दोनों तरफ से हंगामा चलता रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालने के आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद घटनास्थल से भीड़ हटी। बताया जा रहा है कि NTPC गेट के सामने यह प्रदर्शन गत 11 जनवरी 21 से चल रहा था। इसी बीच कई बार बातचीत की पहल हुई लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। बताया जा रहा है कि आंदोलकारी मुआवजा राशि में बढ़ोत्तरी सहित कुछ और मांगों पर कंपनी प्रबंधन से विचार करने का आग्रह कर रहे थे लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा था।

    इस बीच लगातार बढ़ता रहा। लंबे समय तक यह अहिंसक तरीके से चलता रहा। अचानक माहौल बदल गया। आंदोलनकारी दावा कर रहे हैं कि प्रायोजित तरीके से हिंसा कर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया गया है। आंदोलकारियों का कहना है कि वाहनों किसी प्रदर्शनकारी ने नहीं जलाया है। बल्कि भीड़ में साजिश के तहत शामिल कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक की किस्त जमा करने के लेकर विवाद, युवक ने अपने ही भाई और पिता की कर दी हत्या
    Next Article झारखंड सरकार गिराने के आरोपी रवि केजरीवाल को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत, भरने होंगे दो निजी मुचलके

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025
    झारखंड

    बुद्ध पूर्णिमा कल, जानें योग और पूजा विधि

    May 11, 2025
    जमशेदपुर

    क्वार्टर का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    May 11, 2025
    Latest Posts

    राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    May 11, 2025

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025

    स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा यहां होगी स्थापित, CM ने किया भूमिपूजन

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.