Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 8:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दो बाइक सवार को रौंदते हुए बस टकराई ट्रक से, दो की मौत, 20 यात्री घायल
    झारखंड

    दो बाइक सवार को रौंदते हुए बस टकराई ट्रक से, दो की मौत, 20 यात्री घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: सोमवार की सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि टक्कर मारकर भाग रही बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 20 यात्री घायल हाे गए। घटना कोडरमा-गिरिडीह मार्ग स्थित लोकाई तालाब के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, गौरव मिनी बस सरिया (गिरिडीह) से कोडरमा के रास्ते नवादा बिहार जा रही थी। इसी क्रम में लोकाई तालाब के समीप बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गोमिया बोकारो निवासी धनेश्वर कुमार के पुत्र पंकज कुमार (35 वर्ष) और एक अज्ञात युवक की मौत मौके पर ही हो गई।

    घटना के बाद बस भागने के चक्कर में कुछ दूर जाकर संत क्लियर स्कूल के पास एक ट्रक से जा टकराई। इससे बस के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार दो दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बस चालक नशे की हालत में था। इस कारण यह दुर्घटना हुई। बस सवार सभी घायलों को स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक के अनुसार कुछ की स्थिति गंभीर है। जबकि बकिया खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहफ्ते भर से लापता बच्चे का शव बरामद, बालू में दबी मिली लाश
    Next Article प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, घर से 150 मीटर की दूरी पर हुआ मर्डर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026
    Latest Posts

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.