Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 2:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रतिबंधित संगठन JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल समेत गोलियां बरामद
    झारखंड

    प्रतिबंधित संगठन JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल समेत गोलियां बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल समेत अन्य सामान बरामद किए हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों में पलामू के सतबरवा निवासी ओम प्रकाश और मनिका निवासी अतुल कुमार शामिल है.लातेहार में जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं, हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं.

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए मनधनिया गांव के आसपास जमे हुए हैं. इस सूचना पर पुलिस मनधनिया गांव के पास छापामारी अभियान आरंभ की. उसी दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर 9 लोग मनधनिया की ओर आते दिखे.

    लेकिन पुलिस को देखते ही सभी लोग मोटरसाइकिल से उतरकर भागने लगे और फायरिंग करने लगे. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए भाग रहे लोगों का पीछा किया. इस दौरान पुलिस ने ओम प्रकाश को धर दबोचा जबकि अन्य उग्रवादी वहां से फरार हो गए. बाद में ओमप्रकाश की निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर अतुल को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से दो देसी पिस्टल समेत गोलियां भी बरामद की. पूछताछ में उग्रवादियों ने खोले कई राजः डीएसपी दीलू लोहरा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ की गयी.

    इस दौरान उन दोनों ने खुद को उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सदस्य बताया है. उग्रवादियों से पुलिस को कई अहम जानकारी प्राप्त हुई है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी छापामारी दल में मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. यहां बता दें कि लातेहार जिला में इन दिनों उग्रवादियों की चहलकदमी अचानक बढ़ गयी है. हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण उग्रवादी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं.

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध कोयला उत्खनन के दौरान हादसा, एक बच्ची समेत दो लोग दबे
    Next Article विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव, 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025
    झारखंड

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025
    क्राइम

    जमशेदपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढोते ट्रक जब्त

    June 21, 2025
    Latest Posts

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025

    नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की तीन गुना बढ़ोतरी

    June 21, 2025

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025

    पंचायती राज विभाग ने शुरू की सोलर लाइट्स की गुणवत्ता पर व्यापक जांच

    June 21, 2025

    मुफ्त योगा मैट के लिए पाटलीपुत्र में मची लूट

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.