Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
    झारखंड

    रांची में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 73वां गणतंत्र दिवस बुधवार को झारखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम रांची और दुमका में आयोजित किए गए. जहां क्रमशः राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ध्वजारोहण किया. दोनों ने क्रमशः परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी. बाद में लोगों को 73 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी. राज्यपाल रमेश बैस ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राज्यवासियों को संबोधित किया. राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि आज के दिन हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि संविधान ने हमें जो शक्ति दी है उसका हमें कैसे उपयोग करना है. उन्होंने यहां राज्य सरकार के कामकाज भी गिनाए. राज्यपाल ने कहा कि पिछले 2 वर्ष में झारखंड सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं.

    राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि कृषि पाठशाला के जरिये किसानों को समृद्ध करने के तरीके बताए जा रहे हैं. धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को 50 प्रतिशत भुगतान तत्काल किया जा रहा है. सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके तहत स्थानीय लोगों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी गई है.निजी क्षेत्र की नौकरियां 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की गईं हैं. सरकार औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए औद्योगिक निवेश नीति 2021 लाई है.

    राज्य सरकार ने नियुक्ति वर्ष 2021 में नियुक्ति नियमावली में बदलाव कर स्थानीय युवाओं को अवसर प्रदान किया है. कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पेयजल,सड़क और आवास सुविधा बेहतर की है. आवास योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है.अब तक 5 लाख आवासों का निर्माण हो चुका है. महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी सरकार ने कई कदम उठाये हैं. हड़िया दारू बेचनेवाली महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए सरकार ने फूलो झानू योजना चला रखी है.

    राज्यपाल ने कहा कि समाज के दुर्बल और गरीब लोगों का जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित हैं. धोती साड़ी और लूंगी योजना से लोगों को लाभ मिलेगा. सरकार ने गरीब लोगों को दोपहिया वाहन में पेट्रोल भराने के लिए पूर्व घोषित पेट्रोल सहायता राशि की आज से शुरुआत कर दी है. सरकार ने आदर्श विद्यालय खोलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पहल की है.पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत कर सरकार ने लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ को इससे आच्छादित करने का काम किया है.

    कोरोना के कारण मोरहाबादी मैदान में सीमित संख्या में लोग गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए. दर्शक दीर्घा से लेकर वीआईपी गैलरी तक में लोग मास्क लगाए बैठे दिखे. गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में गांधीजी के अनुयायी टाना भगत भी मौजूद थे. मुख्य मंच पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल,डीजीपी नीरज सिन्हा, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का आदि मौजूद थे.

    राज्यपाल रमेश बैस ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल रमेश बैस ने तिरंगे को सलामी दी. राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और ध्वजारोहण के बाद लोगों को बधाई दी. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और राज्य पुलिस के जवान, पदाधिकारियों को सम्मानित किया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, राज्य के लोगों को दी बधाई
    Next Article नक्सलियों का दुस्साहस, डुमरी व मधुबन के सरकारी परिसरों में फहराया काला झंडा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.