Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 10:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के शिक्षाविद गिरधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री, केंद्र सरकार की घोषणा
    झारखंड

    झारखंड के शिक्षाविद गिरधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री, केंद्र सरकार की घोषणा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के प्रख्यात शिक्षाविद नागपुरी साहित्यकार और संस्कृति कर्मी गिरधारी राम गौंझू को मरणो परांत पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। केंद्र सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा की गई। गौंझू का निधन पिछले साल अप्रैल महीने में हुआ है।

    झारखंड के प्रमुख रचनाकारों में डॉ. गिरधारी राम गौंझू का नाम शुमार था। वह हिंदी और नागपुरी भाषा के मर्मज्ञ थे। उनकी रचना में झारखंड की संवेदना सहज ही झलकती थी। डॉ. गिरधारी राम गौंझू का जीवन संघर्ष पूर्ण था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा खूंटी में करने के पश्चात एमए, बीएड एलएलबी व पीएचडी की शिक्षा दीक्षा ली।

    सरल और मिलनसार स्वभाव वाले डॉक्टर गौंझू का जन्म पांच दिसंबर 1949 को खूंटी के बेलवादाग गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम इंद्रनाथ गौंझू व मां का नाम लालमणि देवी था। ये रांची के हरमू कॉलोनी में रहते थे।

    रांची यूनिवर्सिटी में जनजातीय भाषा विभाग के अध्यक्ष रहे
    डॉ. गौंझू रांची विवि स्नातकोत्तर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में दिसंबर 2011 में बतौर अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुए। डॉ गौंझू एक मंझे हुए लेखक रहे। इनकी अब तक 25 से भी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा कई नाटकें भी लिखी हैं।

    सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहे
    डॉ. गिरिधारी राम गौंझू सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे। झारखंड की कला संस्कृति के क्षेत्र में गिरधारी राम गौंझू एक ऐसा नाम थे, जिन्होंने झारखंड की कला संस्कृति को एक मुकाम दिया। किसी भी कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति जरूर होती थी।

    पत्रिकाओं का संपादन भी किया
    उनकी प्रकाशित रचनाओं में कोरी भइर पझरा, नागपुरी गद तइरंगन, खुखड़ी- रूगडा, सहित अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में उनकी लिखने प्रकाशित होती रही हैं। नागपुरी त्रैमासिक पत्रिका गोतिया के कार्यकारी संपादक रहे। अखरा निंदाय गेलक नाटक रचना झारखंड के ज्वलंत समस्या पलायन जैसे संवेदनशील विषय को लेकर प्रकाशित किया गया था, जो काफी लोकप्रिय और जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में पाठ्यक्रम के रूप भी शामिल है।

    रांची यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर
    मरणोपरांत उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलने पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कामिनी कुमार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, रांची विश्वविद्यालय के जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के समन्वयक डॉ हरि उरांव, डॉ उमेश नंद तिवारी, डॉ वीरेंद्र कुमार महतो समेत अन्य शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने खुशी जताई और इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाकची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी, लूट और छिनतई के मामले में 10 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, दुमका में फहराएंगे तिरंगा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने जन समस्याओं के समाधान में कोताही पर की सख्त कार्रवाई…

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्राउन शुगर की तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

    July 28, 2025
    Latest Posts

    रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने जन समस्याओं के समाधान में कोताही पर की सख्त कार्रवाई…

    July 28, 2025

    ब्राउन शुगर की तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    July 28, 2025

    मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

    July 28, 2025

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी, टेम्पो चालक ने सिटी SP से की शिकायत…

    July 28, 2025

    DC अजय नाथ रोड एक्सिडेंट को लेकर हुए सख्त, बोले- हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमी

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.