Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 11:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एडीजी संजय लाठकर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित
    झारखंड

    एडीजी संजय लाठकर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022Updated:January 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भर के पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों को सम्मानित किए जाने के क्रम में आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संजय आनंदराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) झारखंड पुलिस को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। ज्ञातव्य हो कि कम से कम 25 साल के सेवा के उपरांत बेदाग छवि वाले कर्मठ एवं अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा इस पदक से सम्मानित किया जाता है।

    श्री संजय लाठकर, भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में झारखंड पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) के पद पर पदस्थापित होने से पहले विगत 26 वर्षों के अपने सेवा के दौरान इन्होंने झारखंड के अलावा बिहार, महाराष्ट्र एवं देश के आंतरिक सुरक्षा में अग्रणी सीआरपीएफ में विभिन्न पदों पर अपना योगदान दिया है। इस दौरान इन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर एकीकृत बिहार के भोजपुर एवं अरवल, पुलिस अधीक्षक के पद पर एकीकृत बिहार के औरंगाबाद तथा झारखंड के गिरिडीह एवं गुमला तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, सीआरपीएफ के पद पर गढ़चिरौली जैसे अत्यंत नक्सल प्रभावित एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस बल को कमांड किया। महाराष्ट्र पुलिस में पदस्थापन के दौरान इन्होंने आतंकवादी निरोधक दस्ता में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    श्री लाठकर को उनकी कर्मठ एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पूर्व में इनके सेवा के दौरान विभिन्न अवसरों पर क्रमशः पुलिस वीरता पदक, मुख्यमंत्री झारखंड वीरता पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक, राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक के अलावा महानिदेशक सीआरपीएफ द्वारा इनके सराहनीय कार्यों के लिए 11 विभिन्न मौकों पर महानिदेशक के प्रशंसा पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। जिसमे 05 बार अभियान में इनकी कार्य-कुशलता, 04 बार इनकी प्रशासनिक दक्षता एवं 2 बार झारखंड राज्य में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु इनके अहम योगदान के लिए दिया गया है।

    श्री लाठकर का सीआरपीएफ में पदस्थापना इनकी सेवा के 26 वर्षों का एवं झारखंड राज्य में सीआरपीएफ दोनों का स्वर्णिम काल रहा है। पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, झारखंड सेक्टर के अपने 04 साल के कार्यकाल में इनके कुशल नेतृत्व में 54 खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया गया एवं इस दौरान 653 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इस दौरान 81 नक्सलियों ने इनके द्वारा बनाये गए दवाब और भरोसा के कारण आत्मसमर्पण भी किया जो अपने आप में एक मील का पत्थर है। ज्ञातव्य हो कि झारखंड राज्य के गठन के पश्चात श्री लाठकर पुलिस महानिरीक्षक,सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के कार्यकाल के दौरान चुनाव के लिए नोडल अधिकारी के रूप में सर्वप्रथम झारखंड राज्य में लगातार 02 बार रक्तरहित चुनाव सम्पन्न करवाया जो इनकी कुशल नेतृत्व, कर्मठता एवं कार्य दक्षता को दर्शाता है।

    श्री लाठकर अपनी सेवा के दौरान अपने कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति जितना समर्पित रहे उतना ही वो समाज और अपने कर्मिकों के प्रति संवेदनशील भी रहे। इन्होंने अपने अपने सेवा के दौरान अनेकानेक रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया ताकि समाज मे रक्त की अनुलब्धता के कारण किसी को जान नहीं गवाना पड़े। इन्होंने सीआरपीएफ में अपने झारखंड के कार्यकाल के दौरान झारखंड थैलीसीमिया सोसाइटी को गोद लिया था और प्रत्येक जरूरतमंद थैलीसीमिया मरीज के समयानुसार रक्त उपलब्ध कराने का अनूठा प्रयास किया था। राष्ट्र के लिए अपना सर्वोत्तम बलिदान देने वाले कार्मिकों के प्रति श्री लाठकर की एक अलग प्रकार की संवेदना है। आने वाली पीढ़ी इन बलिदानियों से प्रेरणा ले इसके लिए इन्होंने झारखंड राज्य के प्रत्येक शहीदों का उनके गांव या विद्यालय में उनकी प्रतिमाएं लगवाई और पुस्तकालय बनवायी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईपीएस सुरेंद्र कुमार झा ने बिना गोली चलाए पकड़े थे 15 नक्सली, कल सीने पर लगेगा मेडल
    Next Article नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों को उड़ाने के लिए सड़क में प्लांट किया गया टिफिन बम बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    July 27, 2025
    क्राइम

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025
    झारखंड

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025
    Latest Posts

    बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान से पहले रनवे पर ही फ्लाइट में लगी आ’ग

    July 27, 2025

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    July 27, 2025

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौ’त, कई घायल

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.