Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भुरकुंडा में CCL की बंद खदान के पोखरे से मुखिया का शव बरामद, हत्या की आशंका
    झारखंड

    भुरकुंडा में CCL की बंद खदान के पोखरे से मुखिया का शव बरामद, हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : जिले में सोमवार को एक मुखिया का शव बरामद किया गया है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मामला पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत का है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान महेश बेदिया (35 वर्ष) के रूप में की गई है। सुबह भुरकुंडा OP क्षेत्र में स्थित CCL (सेंट्रल कोलफील्ड लिमिडेट) की बंद हो चुकी सौंदा डी खदान के पोखरे में यह लाश बरामद की गई है। मुखिया की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

    सूचना मिलने के बाद पतरातू SDPO वीरेंद्र कुमार चौधरी व भुरकुंडा OP प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के समक्ष हत्या की आशंका व्यक्त की।

    पुलिस के अधिकारियों ने भी माना कि शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मुखिया सुतरपुर स्थित अपने घर से रविवार की सुबह करीब 8 बजे बाइक से भुरकुंडा के लिए निकलने थे। बाइक की गैराज में मरम्मत कराने की बात कही थी। इसके बाद शाम को बिरसा चौक लक्ष्मी टाॅकीज के पास स्थित मोटरसाइकिल गैराज के पास उन्हें देखा गया था। इसके बाद वह रात को घर नहीं लौटे। परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

    सोमवार की सुबह कुछ लोग शौच के लिए पोखरे की ओर गए। इस दौरान एक व्यक्ति का शव पानी में देखा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि मृतक के एक पैर में जूता है। दूसरे पैर का जूता गायब है। उसकी बाइक भी गायब है। इस संबंध में पतरातू SDPO ने बताया कि मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बाइक और मोबाइल की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleव्यवसायियों से लेवी वसूलने वाले PLFI सुप्रीमो गिरफ्तार, लेवी का 60 लाख बरामद
    Next Article हथियार लेकर लड़की को धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.