Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मॉब लिंचिंग का मास्टरमाइंड सुबन बुढ़ गिरफ्तार, दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
    झारखंड

    मॉब लिंचिंग का मास्टरमाइंड सुबन बुढ़ गिरफ्तार, दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमेडगा: बेसराजारा गांव में मॉबलिंचिंग केस के मुख्य आरोपी और बॉम्लबकेरा का ग्राम प्रधान सुबन बुढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुबन बुढ़ पर मॉब लिंचिंग में मारे गए संजू प्रधान की पत्नी ने संजू को जबरदस्ती घर से खींचकर ले जाने, बेरहमी से पिटाई करने और आग लगाकर हत्या का आरोप लगाया था. इस घटना के बाद राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और जिले की पुलिस पर काफी दवाब था.

    जिसके बाद घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुबन बुढ़ को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.सिमडेगा बेसराजाड़ा गांव में मॉब लिंचिंग की ये घटना मंगलवार (4 जनवरी) को हुई थी. इस घटना में बीजेपी कार्यकर्ता संजू प्रधान को घर से जबरदस्ती निकालकर 5 सौ लोगों की भीड़ के सामने पहले बेरहमी से पिटाई की गई.

    फिर उसके बाद आग लगाकर उनकी हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद संजू की पत्नी ने स्थानीय पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. सिमडेगा मॉब लिंचिंग की चश्मदीद गवाह और मृतक की पत्नी सपना देवी ने सिमडेगा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये. सपना ने कहा कि घटना से 2 दिन पूर्व 2 किलोमीटर दूर बॉम्बलकेरा में ग्रामसभा की बैठक के पश्चात लोगों की भीड़ के साथ कुछ पुलिस वाले उसके घर के समीप पहुंचे थे. घटना के दौरान भी जब लोग उसके पति को जिंदा जला रहे थे. उस दौरान पुलिस वाले वीडियो बना रहे थे. सपना कहती है कि अब तो उन्हें पुलिस पर से भरोसा ही उठ गया है. जिसने लोगों के साथ मिलकर उसके पति को मरवाया है.

    सिमडेगा मॉब लिंचिंग केस में सियासत भी जोरों पर है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संजू प्रधान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सपना देवी से मुलाकात की थी. इसके बाद रघुवर दास ने मॉब लिंचिंग एक्ट के तहत पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपया मुआवजा देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि यदि हेमंत सोरेन में थोड़ी भी संवेदनशीलता है तो वह एक मां और एक पत्नी के दर्द को समझेंगे. रघुवर दास ने इस घटना में सत्तारूढ़ दल का हाथ होने का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग की थी .

    Arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहमारी लापरवाही से विकराल रूप ले सकता है कोरोना : डॉ विकास
    Next Article भाकपा माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, डर कर नक्सली जंगल में भागे

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.