Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 6:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए सिमडेगा की 6 बेटियों का हुआ चयन, 17 से प्रशिक्षण
    झारखंड

    भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए सिमडेगा की 6 बेटियों का हुआ चयन, 17 से प्रशिक्षण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: झारखंड का सिमडेगा जिला हॉकी खिलाड़ियों की नई नर्सरी के रूप में तब्दील हो गया है। जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए हुआ है। इसमें दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, प्रमोदनी लकड़ा, काजल बारा, रजनी केरकेट्‌टा तथा महिला टेटे शामिल हैं।

    हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने झारखंड हॉकी के जनरल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर इन खिलाड़ियों के चयन के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी डुंगडुंग,काजल और दीपिका केरसई प्रखंड की करंगागुड़ी,प्रमोदनी ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमियां,रजनी ठेठईटांगर प्रखंड की पाईकपारा तथा महिमा टेटे कुरडेग प्रखंड के बड़कीछापर की रहने वाली हैं।

    इससे पहले दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप के लिए सिमडेगा से 4सहित झारखंड की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। वर्ष 2022 में सिमडेगा की 6 बेटियों का चयन महिला हॉकी खिलाडी जूनियर के राष्ट्रीय कैंप में होने के बाद झारखंड की कुल 12 खिलाड़ी भारतीय महिला सीनियर एवं जूनियर टीम के राष्ट्रीय कैंप में पहुंच गई हैं। इसमें से कुछ लोगों को दोनों टीमों के नेशनल कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

    17 से 29 जनवरी तक बेंगलुरू में कैंप, 29 से पुणे में अंतिम चयन

    बताया जा रहा है कि नेशनन ट्रेनिंग कैंप का संचालन आगामी 17 से 29 जनवरी तक बेंगलुरू में होगा। 29 जनवरी से चयन के लिए अंतिम ट्रायल पुणे में होगा। महिला खिलाड़ियों के चयन पर जिले में हर्ष का माहौल है। बेटियों की प्रतिभा देखकर गांव-गांव में हॉकी के प्रति लगाव बढ़ रहा है। हॉकी के पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि यह चयन नए वर्ष पर मिली सबसे बड़ी खुशखबरी है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरहोर समुदाय के दो लोगों के शव कुएं से बरामद, नशे की हालत में कुएं में गिरने की आशंका
    Next Article रांगामाटी GT रोड पर 2 ट्रकों के बीच टक्कर, चालक और सहचालक की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कई जिलों के रजिस्ट्रार का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    July 25, 2025
    चतरा

    250 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भट्ठियां हुई ध्वस्त…

    July 25, 2025
    चतरा

    3.26 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त…

    July 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में कई जिलों के रजिस्ट्रार का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    July 25, 2025

    250 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भट्ठियां हुई ध्वस्त…

    July 25, 2025

    3.26 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त…

    July 25, 2025

    तीन क्विंटल डोडा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, 33 लाख कैश भी जब्त

    July 25, 2025

    दस लाख अकेले पचाने की खातिर आशीष ने निरंजन की बाइक में रखवाये थे हथियार, SSP क्या बोल गये… देखें

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.