Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 12:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अगले सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यकतानुसार ठोस निर्णय लेगी
    झारखंड

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अगले सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यकतानुसार ठोस निर्णय लेगी

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2021Updated:December 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जतायी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण मामलों में वृद्धि की अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नए वर्ष की गैदरिंग आयोजनों पर नजर रखते हुए वाटरफॉल, पार्क, पिकनिक स्पॉट एवं मंदिर इत्यादि जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले सभी जगहों पर कोरोना टेस्ट ड्राइव चलाएं। समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आयी कि हजारीबाग एवं बोकारो जिला में कोरोना जांच के आंकड़ों के अनुसार कम टेस्टिंग और ज्यादा पॉजिटिव मामले आए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों जिलों में कोविड-19 जांच में तेजी लाने एवं संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अभी राज्य में प्रतिदिन लगभग 35 हजार कोविड-19 टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग ऐसी व्यवस्था जल्द बनाएं जिससे प्रतिदिन 75 हजार से लेकर 1 लाख के बीच कोरोना टेस्ट हो, यह सुनिश्चित करें।

    जनवरी माह के पहले सप्ताह फिर होगी समीक्षा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के सभी पहलुओं का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार राज्य सरकार ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 15 जनवरी तक राज्य में शत-प्रतिशत वयस्क लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज ले लिया है उनका ससमय दूसरा डोज भी लगे यह सुनिश्चित किया जाए तथा जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज नहीं लिया है उनका कम से कम पहला डोज लगे यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटीलेटर, आईसीयू बेड, नॉर्मल बेड इत्यादि महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे इस निमित्त की गई तैयारियों का निरंतर मॉनिटरिंग करें।

    मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से की अपील

    मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित संक्रमण से बचाव का अन्य उपयोग हर हाल में करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वर्ष में आयोजित होने वाले गैदरिंग पार्टियों में शामिल होने से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के केसों में वृद्धि दर्ज की गई है, यह हम सभी के लिए चिंताजनक बात है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों की सुरक्षा करें, कोरोना संक्रमण के बदलते वेरिएंट को समझें।

    बेवजह भीड़-भाड़ वाले जगहों में न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहली एवं दूसरी लहर में राज्य वासियों ने सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर एक बेहतर उदाहरण पेश किया था। आगे भी हम सभी को जनहित में बेहतर करने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से हमसभी लोग लड़ेंगे भी और हर हाल में जीतेंगे भी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार झारखंड वासियों से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

    बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह- स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, झारखंड मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी सुश्री नैंसी सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में पिकअप और ट्रक में टक्कर, चार की मौत, पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी
    Next Article बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद कोरोना संक्रमित, लक्षण दिखने पर 30 दिसंबर को कराई थी जांच

    Related Posts

    झारखंड

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.