Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 8:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से भाजपा नेता नदारद, सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नाकामियां गिनाई
    झारखंड

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से भाजपा नेता नदारद, सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नाकामियां गिनाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एक तरफ हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में उपलब्धि गिना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नाकामी गिनाने में जुटे रहे.

    प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ नेता सुबह 11बजे से फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य सरकार के दो साल की विफलताओं को जनता के बीच ले जा रहे थे.

    हाईटेक तरीके से हुए इस विरोध को सफल बताते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि पार्टी सरकार की नाकामियों को जनता तक ले जाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के 2 वर्ष झूठ और लूट में बीता है, जिसे जनता जानती है.

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम से भाजपा नेता नदारद दिखे. कार्यक्रम को लेकर छपे आमंत्रण पत्र में भाजपा विधायक सीपी सिंह, विधायक समरीलाल, विधायक नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा, रांची सांसद संजय सेठ का नाम छपा हुआ था. इन्हें आमंत्रित भी किया गया था. इसके अलावे भाजपा के दो दर्जन से अधिक नेताओं को आमंत्रण दी गई थी. मगर कार्यक्रम के दौरान एक भी नेता मौजूद नहीं थे.

    भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सरकार अपनी झूठ का पुलिंदा ही गिना रही थी. अपनी विफलताओं को रखने का हिम्मत उनमें नहीं है इसलिए भाजपा नेता ने ऐसे समारोह में जाना उचित नहीं समझा. उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बार फिर इस कार्यक्रम के जरिए जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया जबकि हकीकत यह है कि उपलब्धि के नाम पर जनता को बताने के लिए सरकार के पास कुछ भी नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
    Next Article झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात की, सरकार के कामकाज पर हुई चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी : 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    August 3, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी : 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    August 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 3, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.