Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में कांग्रेस नेता की स्कॉपियो से कुचलकर महिला की मौत, दो युवक गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर में कांग्रेस नेता की स्कॉपियो से कुचलकर महिला की मौत, दो युवक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में कीनन स्टेडियम के सामने रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें 1 महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला स्टेडियम के पास आने वाले लोगों से भीख मांगकर अपना पेट भरती थी। दोपहर के वक्त कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाकिर खान की स्कॉपियो लेकर पहुंचे 3 युवकों ने गरीब महिला पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

    दुर्घटना के बाद 1 युवक फरार हो गया। वहीं 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को जब्त किया गया है। महिला के शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया स्कॉर्पियो पर सवार सभी युवक JRD स्टेडियम की तरफ से आ रहे थे। स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन में सवार युवक गाड़ी के जरिए स्टंट कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वह सड़क की दूसरी तरफ बने डिवाइडर को तोड़ते हुए बाहर निकली।

    इस दौरान किनारे बैठकर धूप ले रही महिला वाहन की चपेट में आ गई। महिला को कुचलते हुए स्कार्पियो किनारे बने दीवार से जा टकराई। स्कॉर्पियो ने कीनन स्टेडियम के पास लगे कई पेड़ पौधों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि 2 युवकों को पकड़ लिया गया है। मरने वाली महिला का नाम व पता नहीं मिल सका है। लोगों ने बताया कि वह यहीं भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके में प्रशांत उर्फ बिल्ला गिरफ्तार, सात पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
    Next Article गिरिडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, वाहन जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.