Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 8:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत
    झारखंड

    गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : जिले के सदर थाना से करीब 5 किलोमीटर दूर खटवा नदी के समीप शुक्रवार को देर शाम करीब 7 बजे ऑटो को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें ऑटो में सवार डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 1 ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है। जहां 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दोनों को इलाज के बाद RIMS रेफर कर दिया है।

    बताया जाता है कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद लोहरदगा की ओर निकल गया। टक्कर के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। इसमें ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मरने वालों में 70 वर्षीय सीताराम उरांव और डेढ़ वर्षीय बच्चा अभिषेक उरांव शामिल है। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हैं। इसमें जयमन्ती उरांव, मंगरी उरांव, सरिता उरांव, निशा उरांव,मारवाड़ी उरांव व लेंगा उरांव शामिल हैं।

    सभी सदर प्रखंड के बम्हनी गांव के रहने वाले हैं। वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने चुगलु गांव गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर बम्हनी गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे। इनमें मृतक व घायलों के परिजन भी शामिल थे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल सभी घायलों का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में लापता महिला के माता पिता ने जिला प्रशासन को दी आत्मदाह की चेतावनी, बेटी को ढूंढने में पुलिस नाकाम
    Next Article 18 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    छठ महापर्व पर मौसम का असर : खरना के दिन झारखंड में बादल और हल्की बारिश की संभावना

    October 26, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025
    Latest Posts

    छठ महापर्व पर मौसम का असर : खरना के दिन झारखंड में बादल और हल्की बारिश की संभावना

    October 26, 2025

    छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    October 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 26, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.