Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शादी की उम्र बढ़ाने पर मंत्री फिजुल ने कहा- लड़कियों की ग्रोथ को देखते हुए 16 साल करनी चाहिए शादी की उम्र
    झारखंड

    शादी की उम्र बढ़ाने पर मंत्री फिजुल ने कहा- लड़कियों की ग्रोथ को देखते हुए 16 साल करनी चाहिए शादी की उम्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लड़कों और लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र एक समान, यानी 21 वर्ष करने के विधेयक को मंजूरी दे दी। यह कानून लागू हुआ तो सभी धर्मों और वर्गों में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बदल जाएगी। वहीं, झारखंड के मंत्री ने केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध कर दिया है।

    विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा है, ‘सरकार को इसे बढ़ाने के बजाय लड़कियों के लिए विवाह योग्य उम्र कम करनी चाहिए। आजकल लड़कियों की ग्रोथ को देखते हुए इसे घटाकर 16 साल कर दिया जाना चाहिए, अगर नहीं तो इसे 18 साल पर ही रहने दें।’ मंत्री के इस बयान का BJP ने विरोध किया है।

    बता दें, हाल में आए राष्ट्रीय परिवार कल्याण सर्वेक्षण (NHFS)-5 के परिणाम बताते हैं कि झारखंड में 36.1% लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में हो जाती है।

    ‌BJP ने कहा- ऐसा बयान नहीं देना चाहिए

    मंत्री के बयान का BJP ने विरोध किया है। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक और बोकारो से विधायक विरंची नारायण ने कहा, ‘एक मंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं।’

    देश के औसत आकड़े से 13% ज्यादा

    झारखंड में लड़कियों की शादी औसत आयु की उम्र देश के औसत आयु से 13% अधिक है। अभी भी देश में 23.3 फीसदी लड़कियों का विवाह 18 साल से कम उम्र में हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत 27 फीसदी है। यानी हर 4 में से एक लड़की का विवाह 18 साल से कम उम्र में होता है।

    बिहार और बंगाल से झारखंड बेहतर

    इस मामले में झारखंड अपने पड़ोसी बिहार और बंगाल से बेहतर हैं। NFHS-5 के आंकड़ों पर गौर करें तो पश्चिम बंगाल में 48.1, बिहार में 43.4, झारखंड में 36.1 फीसदी लड़कियां 18 साल से पहले ब्याही जा रही है। कई राज्यों में ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों की कम उम्र में शादी का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

    क्या है महिलाओं की शादी की उम्र 21 वर्ष किए जाने का प्रस्ताव?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने संबंधी प्रस्ताव का ऐलान किया था। PM ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था, ”सरकार बेटियों और बहनों के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा से चिंतित रही है। बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए, ये जरूरी है कि उनकी शादी सही उम्र में हो।”

    अभी भारत में महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और पुरुषों की 21 वर्ष है। कानून में बदलाव के बाद अब महिला और पुरुष दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष हो जाएगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC विवाद में गरमाई झारखंड की सियासत, सदन के बाहर से भीतर तक विपक्ष ने सरकार को घेरा
    Next Article अमेरिकी संसद ने चीन में जबरन श्रम को लक्षित आयात पर प्रतिबंध को मंजूरी दी

    Related Posts

    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का अचानक किया निरीक्षण, अस्पताल की हालत देख हुए चिंतित

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का अचानक किया निरीक्षण, अस्पताल की हालत देख हुए चिंतित

    June 18, 2025

    SP ने 24 यातायात पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड… जानें क्यों

    June 18, 2025

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.