Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 10:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बैंक मैनेजर बनकर लाखों की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    बैंक मैनेजर बनकर लाखों की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने फर्जी बैंक मैनेजर बनकर लोगों के खाते से पैसा उड़ाने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम तनुप कुमार उर्फ तनुप दत्त बताया गया है। वह दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सीआईडी ने आरोपी के पास एक मोबाइल एक एटीएम और दो सिम कार्ड बरामद किया है।

    सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने सोमवार को मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 15 मई 2018 को साइबर थाने में संजय कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि बैंक मैनेजर बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर फोन कर दो लाख 24 हजार रुपये की ठगी कर ली गई है।

    एसपी ने बताया कि आरोपित ने संजय कुमार पांडे से फोन पर बातचीत के दौरान खुद को बैंक मैनेजर बताया था। आरोपित बैंक मैनेजर बनकर केवाईसी के नाम पर संजय को झांसा में लिया था। पीड़ित बैंक मैनेजर समझ कर आरोपित के बहकावे में आ गया और उसने अपना सारा डिटेल आरोपित को बता दिया था। आरोपित ने पुलिस के खाते से तीन से चार बार में पैसा निकाला था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान के क्रम में आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपित हैदराबाद में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है।

    पूछताछ के क्रम में आरोपित अपने कई साथियों का नाम सीआईडी को बताया है। आरोपित की निशानदेही पर सीआईडी कार्रवाई कर रही है और अन्य साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

    एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनजान नंबर से फोन आने पर किसी को अपना डिटेल नहीं बताएं। साइबर अपराधी काफी सक्रिय हैं। सचेत रहने से ही साइबर अपराधियों को फेल किया जा सकता है। बैंक के द्वारा किसी भी व्यक्ति को फोन कर डिटेल नहीं मांगा जाता है, जो भी डिटेल मांगता है, वह साइबर फ्रॉड है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरिया के वैज्ञानिकों ने ईजाद की नई तकनीक, 20 मिनट में होगी ओमीक्रोन की जांच
    Next Article भागलपुर में खुले मैदान में टिफिन बम ब्लास्ट, खेल रहे बच्चे की मौत, इलाके में दहशत

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, दो दिन नो एंट्री

    July 29, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025
    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025
    Latest Posts

    रांची में ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, दो दिन नो एंट्री

    July 29, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    July 29, 2025

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.