Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा : नक्सलियों का मंसूबा विफल, 15 किलो का लैंडमाइंस बरामद
    झारखंड

    चाईबासा : नक्सलियों का मंसूबा विफल, 15 किलो का लैंडमाइंस बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा । झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादियों के मंसूबे को एक बार फिर से विफल करने में सफलता हासिल की है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा जंगल की सीमा से लगे ओडिशा के केवलंग थाना क्षेत्र के पुर्णापानी-सोयम्बा ग्रामीण सड़क मार्ग में लगाए गए 15 किलो ग्राम का लैंड माइंस बरामद किया है।

    जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल सर्च अभियान पर निकले थे। इसी दौरान 15 किलोग्राम का लैंड माइंस लगा हुआ था। लैंडमाइंस सुरक्षा बलों को उड़ाने की नीयत से जंगल के रास्ते में जमीन के नीचे लगाया गया था। लैंड माइंस को गुरुन्डिया कैंप (राउरकेला) में तैनात सीआरपीएफ की बी एंड सी क्वाई, 19 वीं बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर उसे जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया।

    सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सर्च अभियान के दौरान विफल कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सारंडा से सटा उक्त जंगल क्षेत्र में नक्सली नेता अनमोल उर्फ समर का दस्ता निरंतर सक्रिय रहता है। नक्सलियों की सक्रियता की खबर के बाद सीआरपीएफ की उक्त टीम ओडिशा पुलिस के साथ उक्त जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंड माइन का पता चला जिसे बम निरोधक दस्ता ने सावधानी पूर्वक निकाल जंगल में ही नष्ट कर दिया। इस शक्तिशाली लैंड माइंस से नक्सली सीआरपीएफ और पुलिस को भारी नुकसान पहुंचा सकते थे।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में BJP नेता की सड़क दुर्घटना में मौत, देर रात दुकान बंद कर लौट रहे थे घर
    Next Article रांची : बाल सुधार गृह के सामने महिला ने किया बवाल, कहा आरोपी के खिलाफ हो कार्रवाई

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.