Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 2:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची, लातेहार, चतरा समेत 14 ठिकानों पर एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण सहित कई सामान जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची, लातेहार, चतरा समेत 14 ठिकानों पर एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण सहित कई सामान जब्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरिखाड़ कोलियरी में जबरन वसूली और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में जांच करते हुए 14 ठिकानों में छापेमारी की है। एनआईए की टीम ने रांची, लातेहार, चतरा में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी तेतरिखाड़ कोलियरी में आगजनी की घटना में शामिल आरोपियों के ठिकानों पर की गई है, जहां से एनआईए की टीम ने डिजिटल उपकरण और कई दस्तावेज बरामद किये है। जिन्हें जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई बुधवार रात की गई है।

    उल्लेखनीय है कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरिखाड़ कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी मामले की जांच एनआईए कर रही है। एनआईए की रांची ब्रांच ने कांड संख्या आरसी 01/2021 दर्ज किया है। इस मामले की जांच एनआईए के डीएएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। एनआईए ने आईपीसी की विभिन्न ने धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    जांच में यह बात सामने आयी है कि अपराधी सुजीत सिन्हा और अमन साहू ने शाहरुख और प्रदीप गंझू सहित अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर हत्या, जबरन वसूली और अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाने के लिए कई साजिश रची थी। बताया गया है कि यह गिरोह कोयला परिवहन क्षेत्रों में हत्या और आतंक पैदा करने के लिए एके-47 सहित कई अत्याधुनिक स्वचालित हथियार खरीद रहा है। धनबाद और रांची के जेलों से इन नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। इस मामले में एनआईए ने बीते पांच अगस्त को 17 आरोपितों के ऊपर आरोप पत्र दायर किया था।

    मालूम हो कि 18 दिसंबर 2020 की देर शाम लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया था। हथियारबंद अपराधियों ने सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में चार ट्रक और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस घटना की जिम्मेदारी अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के प्रदीप गंझू ने लिया था।

    (हि.स.)

    Jharkhand news Latest news Nia raid ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, सोमवार से थी लापता
    Next Article रांची में एचईसी मजदूरों ने किया तीन प्लांट का काम ठप, स्थायी सीएमडी और वेतन की मांग

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.