Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»CM सोरेन की चचेरी बहन की शादी आज, समारोह में शामिल होने पूरा सोरेन परिवार पैतृक गांव पहुंचा
    झारखंड

    CM सोरेन की चचेरी बहन की शादी आज, समारोह में शामिल होने पूरा सोरेन परिवार पैतृक गांव पहुंचा

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन का विवाह आज यानी मंगलवार को होगा। सारी तैयारियां सोरेन परिवार के पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में पूरी कर ली गई हैं। दोपहर डेढ़ बजे से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। बोकारो के बालीडीह राधानगर स्थित झोपड़ो गांव से बारात आएगी। शादी समारोह में मुख्यमंत्री का पूरा परिवार शामिल हो रहा है।

    मेहंदी रस्म के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, मां रूपी सोरेन सहित परिवार के सभी सदस्य एवं सगे-संबंधी मौजूद थे। विवाह समारोह संताली रीति-रिवाज के अनुसार हो रहा है। गांव के हर घर में शादी का आमंत्रण पत्र भेजा गया है। आसपास के गांव के लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

    बेहद आकर्षक है आमंत्रण पत्र

    शादी का आमंत्रण पत्र सबसे अलग और आकर्षक है। थाली-लोटा और आम पल्लव की तस्वीर के साथ आमंत्रण कार्ड बाहा बाप्ला के नाम से है। संताली में बाहा बाप्ला को शुभ-विवाह कहा जाता है। कार्ड संताली और हिंदी भाषा में है। शादी का कार्ड पाकर नेमरा, रौ रौ, नरसिंहडीह, सरगडीह आसपास के ग्रामीण काफी खुश हैं।

    हेमंत सोरेन को चाचा से रहा है गहरा लगाव

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपनी चचेरी बहन और अपने चाचा से गहरा लगाव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे भाई शंकर सोरेन का निधन हो चुका है। उन्हें शंकर सोरेन से काफी प्यार था। मुख्यमंत्री अपने चाचा की गोद में खेले, पले और बढ़े। लिहाजा लाडली बहन की शादी में वह कोई कोर कसर नहीं रखना चाहते। सोरेन परिवार की गांव में मौजूदा संपत्ति परिसंपत्ति की देखरेख शंकर सोरेन के परिवार के लोग ही करते हैं।

    बताया जाता है कि शिबू सोरेन राजनीति से जुड़े होने के कारण इधर-उधर भ्रमण किया करते थे। सबसे बड़े भाई राजाराम सोरेन भी बाहर ही रहते। ऐसे में परिवार का ख्याल शंकर सोरेन ने ही रखा। भाई लालू सोरेन और रामू सोरेन भी बाहर ही रहकर गुजर-बसर करते थे। सोरेन परिवार ने कभी अपने पैतृक गांव को नहीं भूला। अपना सारा कार्यक्रम परंपरा के अनुसार अपने पैतृक गांव में ही करता है। ग्रामीण गर्व से इस बात को कहते भी हैं।

    VVIP मूवमेंट को देखकर पुलिस-प्रशासन सतर्क

    सोरेन परिवार के शादी समारोह में होने वाले VVIP मूवमेंट को देखकर रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने मंगलवार सुबह समारोह स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई VVIP लोग शिरकत करने वाले हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज कराई
    Next Article बिहार विधानसभा परिसर से शराब की बोतलें मिलने के बाद हंगामा, तेजस्वी ने नीतीश से मांगा इस्तीफा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.