Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा के जुर्माना से बचाएगा झामुमो : हेमंत सोरेन
    झारखंड

    भाजपा के जुर्माना से बचाएगा झामुमो : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू : झामुमो के बदलाव यात्रा के दौरान मेदिनीनगर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा ने चुनावी फायदे के लिए नया मोटर कानून तीन माह तक स्थगित किया है। इस बार भाजपा को चुनने का नतीजा भारी जुर्माना देकर चुकाना होगा। जेएमएम की सरकार बनी तो पुराना मोटर कानून राज्य में लागू होगा। हेमन्त ने सत्ता में आने पर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। साथ ही कहा कि आर्थिक कमजोर स्वर्णों के बच्चों
    को छात्रवृति व तकनीकी शिक्षा देंगे। किसानों को सक्षम बनायेंगे। दलालों से उन्हें छूटकारा दिलायेंगे। खैरात में दो हजार देने के बदले हर गांव
    में किसान  बैंक खोलेंगे। धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल होगा। भूमिहीन को कानून बनाकर जमीन देंगे। मंडल डैम का पानी पलामू प्रमंडल को मिलने के बाद ही बिहार जायेगा। मंडल डैम को भी भाजपा सरकार
    ने राजनीतिकरण कर दिया।  शिवाजी मैदान में आयोजित सभा में श्री सोरेन ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि चुनाव के समय रांची ही नहीं दिल्ली से झूठ बोलनेवाले आयेंगे। उनके षडयंत्र में नहीं फंसना है। पांच साल में रघुवर सरकार ने झारखंडियों के भावना से खिलवाड़ किया है। उनका एक मात्र मकसद किसी भी तरह सत्ता प्राप्त करना है। भारत -पाकिस्तान, धारा 370,
    हिंदू-मुस्लिम के एजेंडे से भाजपा जनता को भटका रही है।  शहर से लेकर गांव तक व्यवस्था ध्वस्त है। नगर विकास मंत्रालय नरक विकास मंत्रालय में बदल गया है। खास महाल भूमि फ्री होल्ड करना चुनावी जुमला बन गया है। आमलोगों से भारी टैक्स वसूली करने के लिए फ्री होल्ड का गलत नियम बनाया गया है।  नियोजन नीति पर सरकार बैकफुट पर
    है। हाईकोर्ट ने उसे गलत ठहराया है। किसान व आदिवासी का 31 लाख एकड़ जमीन व्यवसायियों को देने के लिए लैंड बैंक में डाल दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य का खजाना खाली है। कर्मियों को वेतन देने का भी पैसा नहीं है। अलग झारखंड के लिए झामुमो ने लड़ाई लड़ी है। उसे रघुवर दास
    जैसे बाहरियों को लूटने नहीं देंगे। 

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंथालपरगना की आदिवासी महिलाएं को गुमराह किया गया है हमसब मिलकर विकास के लिए समाजहित में कार्य करें : रघुवर दास, मुख्यमंत्री
    Next Article आज 22 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    क्राइम

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    झारखंड

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026
    झारखंड

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    सिंदरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बुजुर्ग को बचाने गए युवक पर जानलेवा हमला

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.