Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड हाई कोर्ट ने मान्या पैलेस सहित अन्य बैंक्वेट हॉल को सील करने के नगर निगम के आदेश को किया रद्द
    झारखंड

    झारखंड हाई कोर्ट ने मान्या पैलेस सहित अन्य बैंक्वेट हॉल को सील करने के नगर निगम के आदेश को किया रद्द

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मान्या पैलेस सहित अन्य बैंक्वेट हॉल को सील किए जाने के आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने इस संबंध में रांची नगर निगम के आदेश को खारिज कर दिया है।हाई कोर्ट के इस आदेश से मान्या पैलेस सहित अन्य बैंक्वेट हॉल संचालकों को बड़ी राहत मिली है।

    हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद रांची नगर निगम को प्रतिवादियों का पक्ष सुनने के बाद ही कोई आदेश पारित करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट के अधिवक्ता निलेश अग्रवाल ने प्रार्थियों की ओर से अदालत में पक्ष रखा, जबकि नगर निगम की तरफ से अधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट में बहस की।

    प्रार्थियों ने अपनी याचिका में कहा था है कि रांची नगर निगम की ओर से 22 जून 2021 को एक नोटिस जारी कर मान्या पैलेस सहित पांच बैंक्वेट हॉल को सील करने की बात कही है लेकिन वादियों को उक्त नोटिस नहीं मिला है। निगम के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह ने अदालत को बताया था कि इस मामले में निगम की नोटिस अखबार में प्रकाशित की गई थी। बैंक्वेट हॉल का लाइसेंस लेने के लिए नक्शा पास होना अनिवार्य है लेकिन प्रार्थियों की ओर से आवेदन के साथ नक्शा नहीं दिया गया था। इसलिए निगम की ओर से बैंक्वेट हॉल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। अदालत को बताया गया कि उन्हें नगर निगम की ओर से होल्डिंग नंबर मिला था, जिसके आधार पर बैंक्वेट हॉल चल रहे थे।

    Jharkhand high court Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का की जमानत याचिका पर सुनवाई करने को सुप्रीम कोर्ट राजी
    Next Article विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों ने बुके देकर प्रदेश संयोजक नवीन चंचल का किया स्वागत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    Latest Posts

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.