Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रूपा तिर्की मौत मामला : सीबीआई फिर पहुंची साहिबगंज, जांच में जुटी
    झारखंड

    रूपा तिर्की मौत मामला : सीबीआई फिर पहुंची साहिबगंज, जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने रांची से लेकर साहिबगंज तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसी दौरान बुधवार को सीबीआई की टीम मामले की जांच के लिए साहिबगंज पहुंची है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई उन लोगों से पूछताछ करेगी जिनसे अबतक सीबीआई ने पूछताछ नहीं किया है। सीबीआई की लिस्ट में उन लोगों का नाम है, जिनका रूपा तिर्की के परिवार वालों ने मौत के बाद नाम लिया था। सीबीआई ने अब तक रूपा तिर्की के मामले में वायरल वीडियो और ऑडियो को जांच के लिए नहीं भेजा है। इस बात की भी जानकारी मिली है कि सीबीआई ऑडियो और वीडियो को जांच के लिए बाहर भेज सकती है और ऑडियो में जिस भी व्यक्ति का आवाज है उसका सैंपल भी लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि बीते नौ अक्टूबर को सीबीआई की टीम साहिबगंज से पटना लौट गई थी। अब फिर से सीबीआई की टीम पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू करेगी। रूपा तिर्की को धमकी मिली थी या नहीं। इसकी जांच में सीबीआई जुटी है। उल्लेखनीय है कि रूपा तिर्की की मौत मामले में हाई कोर्ट ने भी जमीन विवाद में शक जाहिर किया है। सीबीआई टीम को इस बिंदु पर भी जांच करने का आदेश दिया था।

    सीबीआई हाई कोर्ट के आदेश पर धमकी मामले में शहर के चौक बाजार स्थित बहुचर्चित जमीन विवाद मामले में कांड संख्या 05/21 में जांच शुरू कर रही है। इस मामले में जुड़े दूसरे पक्ष से पूछताछ की गयी थी।मामले में सीबीआई की टीम ने दूसरे पक्ष की महिला रिद्धि तंबाकूवाला के ससुर भगवान टिबरेवाल से कई सवाल किए थे। इससे पहले भी सीबीआई जमीन विवाद से जुड़े पहला पक्ष सिद्धार्थ शर्मा और मामले की जांच कर रहे आईओ प्रमोद कुमार से पूछताछ की थी।

    रूपा तिर्की महिला थाना प्रभारी बनने के बाद 11 केस देख रही थी। जिसमें पांच केस हाई प्रोफाइल थे। बीते 10 मार्च को स्टाइल कपड़ा दुकान के जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष सिद्धार्थ शर्मा, उसके पिता प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव का था। जबकि दूसरा पक्ष महिला रिद्धि तंबाकू वाला का था। महिला थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर बीच सड़क पर मारपीट हुई थी, जिसमें महिला रिद्धि ने पशुपति यादव को चप्पल से पिटाई की थी।

    इस घटना के बाद पशुपति यादव, सिद्धार्थ शर्मा और प्रदीप शर्मा ने बदला लेने की नीयत से महिला के साथ बीच बाजार में मारपीट की थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए महिला थाना में केस दर्ज किया था। जो कांड संख्या 05/21 था। रिद्धि तंबाकू वाला ने अपने साथ हुई बेइज्जती का आरोप लगाते हुए सिद्धार्थ शर्मा, प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव के खिलाफ महिला थाना शिकायत दर्ज करायी थी। यह केस काफी हाई प्रोफाइल था, क्योंकि आरोपी सिद्धार्थ शर्मा, प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव क्षेत्र में काफी रसूख रखते हैं।

    मालूम हो कि रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर रूपा तिर्की की हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की पटना ब्रांच ने मामले में 8 सितंबर को एफ आई आर दर्ज किया था।मामले की जांच डीएसपी विशंभर दीक्षित के नेतृत्व में की जा रही है।

    पुलिस लाइन स्थित गंगा भवन सरकारी क्वार्टर में में संदिग्ध अवस्था में रूपा तिर्की का शव तीन मई को बरामद हुआ था।

    cbi Jhakrhand news Latest news Online news रूपा तिर्की मौत मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइटकी थाना के हवालात से कैदी बसंत साही फरार, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का की जमानत याचिका पर सुनवाई करने को सुप्रीम कोर्ट राजी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    Latest Posts

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.